Friday, April 26, 2024

मध्य प्रदेश में भाजपा प्रचंड बहुमत की ओर, शिवराज 60 हज़ार, कमलनाथ 19 हज़ार वोट से आगे ,नरेंद्र तोमर पीछे

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की रविवार को हो रही मतगणना के रूझानों में कुल 230 सीटों में से भाजपा 164 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस 64 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। प्रदेश की 230 सीटों वाली विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 116 है। देशभर की निगाहें अब बड़े उम्मीदवारों- प्रह्लाद सिंह पटेल, शिवराज सिंह चौहान, कमलनाथ, नरेंद्र सिंह तोमर, रीति पाठक, कैलाश विजयवर्गीय, नरोत्तम मिश्रा के चुनावी नतीजों पर है।

राज्य में सुबह 8 बजे से 52 जिला मुख्यालयों पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना जारी है। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट से दोपहर 01 बजे तक प्राप्त रुझानों के मुताबिक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधनी सीट से अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस उम्मीदवार विक्रम मस्ताल शर्मा से 60,522 मतों से आगे चल रहे हैं, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर दिमनी सीट से बसपा प्रत्याशी बलवीर सिंह दंडोतिया से 2402 मतों से पीछे चल रहे हैं। भोपाल उत्तर सीट पर दसवें राउंड की समाप्ति पर कांग्रेस के आतिफ अकील करीब 17 हजार मतों से आगे चल रहे हैं। भाजपा के आलोक शर्मा पीछे चल रहे हैं।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

छिंदवाड़ा से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ भाजपा उम्मीदवार विवेक बंटी साहू से 19372 मतों से आगे चल रहे हैं। इंदौर-1 सीट से कैलाश विजयवर्गीय अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार संजय शुक्ला से 28,272 वोटों से आगे हैं। सीधी सीट से भाजपा उम्मीदवार रीति पाठक कांग्रेस उम्मीदवार ज्ञान सिंह से 4971 मतों से आगे चल रही हैं।

इधर, निवास विधानसभा सीट से फग्गन सिंह कुलस्ते कांग्रेस उम्मीदवार चेनसिंह बरकड़े से 3716 वोटों से पीछे चल रहे हैं। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा दतिया विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र भारती से 5300 मतों से पिछड़ गए हैं। हरदा विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी कमल पटेल को दस राउंड की मतगणना के बाद कुल 48,598 मत प्राप्त हुए हैं। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी डा. आरके दोगने को 45,309 मत मिले हैं। इस तरह कमल पटेल फिलहाल 3289 मतों से आगे हैं।

सागर जिले की रहली विस क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी व मंत्री गोपाल भार्गव की बढ़त का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। 12वें राउंड के बाद उनकी बढ़त 52 हजार 472 मतों की हो गई है। 12 राडंड तक भार्गव को 77722 मत व कांग्रेस प्रत्याशी ज्योति पटेल को 25254 मत मिले हैं। इससे पहले 2013 में गोपाल भार्गव ने 51 हजार मतों से रिकार्ड जीत दर्ज की थी। यह रिकार्ड भी इस बार टूटने की उम्मीद है। सागर जिले की सुरखी विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी गोविंद सिंह राजपूत छठवें राउंड में 1025 मतों से पीछे हो गए। वे लगातार चार राउंड तक आगे चले। इसके बाद दो राउंड से पीछे चल रहे हैं। यहां कांग्रेस प्रत्याशी नीरज शर्मा आगे हो गए हैं।

देपालपुर में कांटे की टक्कर के बीच फिर भाजपा आगे, सभी नौ सीटों पर बढ़त

इंदौर जिले की राऊ विधानसभा सीट पर 10वें राउंड में भाजपा के मधु वर्मा की बढ़त कम होकर 6700 हो गई है। इंदौर एक में कांग्रेस के संजय शुक्ला ने जिस बूथ पर मतदान किया था, वहां भी वह कैलाश विजयवर्गीय से 125 वोटों से हारे। इंदौर 4 में भाजपा के रमेश मेंदोला को 21569 मतों की बढ़त। इस क्षेत्र में करीब 600 वोट नोटा को मिले। देपालपुर में भाजपा के मनोज पेटल और कांग्रेस के विशाल पटेल के बीच कांटे की टक्कर हो रही है। राउंड दर राउंड बढ़त ऊपर-नीचे हो रहे थी। कभी मनोज आगे तो कभी विशाल। दसवें दौर में मनोज ने विशाल को पछाड़ते हुए फिर 3887 मतों से आगे हो गए, जो 11वें राउंड में बढ़कर 6692 तक पहुंच गई।

बुरहानपुर विधानसभा की तेरहवें राउंड की गणना में भाजपा को 8590, कांग्रेस को 1065, नफीस मंशा खान को 83 और हर्षवर्धन सिंह चौहान को 2392 मत मिले हैं। नेपानगर में 19वें राउंड की गणना में भाजपा को 5312, कांग्रेस को 3630 और बिलर सिंह जमरा को 118 मत मिले हैं। नेपानगर में सत्रहवें राउंड में भाजपा को 5286 और अठारहवें राउंड में 6123 मत मिले हैं। कांग्रेस को क्रमश: 3854 और 2735 मत मिले हैं। बिलर सिंह को क्रमश: 103 व 93 मत मिले हैं। रतलाम नगर सीट से भाजपा के चेतन्य कश्यप अंतिम व 19वें राउंड के बाद 59 हजार 660 मतों से आगे। अब डाक मत पत्रों की गिनती बाकी है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय