Tuesday, April 15, 2025

गौतमबुद्व नगर में भाजपा ने अभिषेक को बनाया जिलाध्यक्ष, नोएडा में महेश बने अध्यक्ष

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर क्षेत्र के तिलपता स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित संगठन पर्व कार्यक्रम में मेरठ के पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल, दादरी विधायक तेजपाल नागर, जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह, दादरी नगर पालिका चेयरमैन गीता पंडित सहित अन्य भाजपा नेताओं की मौजूदगी में गौतमबुद्व नगर के भाजपा जिलाध्यक्ष एवं नोएडा महानगराध्यक्ष की आज दोपहर में एक प्रेसवार्ता के दौरान घोषणा की गई।

 

 

 

 

नालों का गंदा पानी सीधे हिंडन नदी में गिराया, एसटीपी प्लांट के कर्मियों ने किया कारनामा, वीडियो वायरल

 

प्रेसवार्ता के दौरान जिले के चुनाव अधिकारी विजय शिवहरे तथा नोएडा के चुनाव अधिकारी विनोद सोनकर ने बताया कि भाजपा के इतिहास में पहली बार मोबाइल पर आये संदेश के अनुसार गौतमबुद्व नगर में भाजपा जिलाध्यक्ष पद पर अभिषेक शर्मा तथा नोएडा महानगराध्यक्ष पद पर महेश चौहान को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

उत्तर प्रदेश के मेरठ में निजी विश्वविद्यालय में बिना इजाजत पढ़ी गई नमाज, वीडियो वायरल करने वाला गिरफ्तार

 

 

 

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार 16 मार्च को वह दिन आ ही गया जब भारतीय जनता पार्टी ने गौतमबुद्ध नगर के जिलाध्यक्ष पद पर अभिषेक शर्मा के नाम की घोषणा कर ही दी। इसके साथ ही नोएडा महानगर अध्यक्ष के लिए महेश चौहान को चुना गया है। इस अवसर पर कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। पदाधिकारियों ने नव नियुक्त अध्यक्षों को बधाई दी और संगठन को मजबूत करने की उम्मीद जताई। महेश चौहान और अभिषेक शर्मा ने जिम्मेदारी मिलने पर सभी का आभार व्यक्त किया और संगठन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री ने धार्मिक पर्यटन, सांस्कृतिक विकास मेले का किया शुभारंभ
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय