Monday, April 14, 2025

महापौर और पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह कल, बागी और निर्दलीय को भाजपा ने भेजा न्योता

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में शुक्रवार को होने वाले नवनिर्वाचित महापौर और पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी में जिला प्रशासन व नगर निगम जुट गया है। नगर आयुक्त ने निगम के अधिकारियों के साथ विश्वविद्यालय स्थित नेताजी सुभाष चंद बोस प्रेक्षागृह में तैयारियों का जायजा लिया। शपथ समारोह में भाजपा से बागी हुए पार्षद और कई निर्दलीय को न्योता दिया गया है। वह भाजपा में शामिल हो सकते हैं। बताया कि शपथ समारोह में भाजपा एकजुटता का संदेश देने का प्रयास करेगी।

महापौर का चुनाव जीते हरिकांत अहलूवालिया ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह का मुहूर्त शुक्रवार सुबह 11:30 से 12:30 बजे तक निकला है। समारोह में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया, मंत्री, सांसद, राज्यसभा सांसद, विधायक और एमएलसी सहित भाजपा के कई नेताओं को न्योता दिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी शपथ समारोह में नहीं आ रहे हैं। भाजपा ने बागी और निर्दलीय पार्षदों को भी निमंत्रण भेजा है। इससे भाजपा निगम सदन में अपना बहुमत दिखाना चाहती है।

शपथ समारोह में नगर निगम द्वारा नवनिर्वाचित पार्षदों को पत्र भेजकर अवगत कराया गया है। कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे. महापौर व पार्षदों को शपथ दिलाएंगी। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में व्यवस्था को देखने के लिए नगर आयुक्त डॉ. अमित पाल शर्मा, तीनों अपर नगर आयुक्त (प्रमोद कुमार, ममता मालवीय, अमरेश कुमार), दोनों सहायक नगर आयुक्त (बृजपाल सिंह, इंद्र विजय), डॉ. हरपाल सिंह सहित कई अधिकारी पहुंचे। इस समारोह में आने वाले लोगों की व्यवस्था बनाने की तैयारी नगर निगम द्वारा कराई जा रही है।

यह भी पढ़ें :  रस्से में लोहे का पाना बांधकर 11 हजार की लाइन में फाल्ट कर चोरी करते थे कीमती सामान, दो चोर गिरफ्तार
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय