Saturday, April 26, 2025

चुनाव जीतने के लिए कानून में बदलाव कर रही भाजपा : शिवपाल यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने गुरुवार को कहा कि भाजपा चुनाव जीतने के लिए कानून में बदलाव कर रही है। उनका कहना है कि केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार द्वारा चुनावों को प्रभावित करने के लिए चुनाव प्रबंधन के संबंध में एक विशेष कानून बनाया जा रहा है।

शिवपाल यादव ने पार्टी की मींटिग में कहा कि संविधान एवं लोकतंत्र के साथ-साथ समाजवाद की अवधारणा को दूषित किया जा रहा है, तथा चुनाव प्रबंधन की प्रक्रिया पर विशेष कानून बनाकर चुनाव को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है।

शिवपाल यादव की यह टिप्पणी स्पष्ट रूप से मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति का अधिकार तीन सदस्यीय समिति को सौंपने के केंद्र के कदम के संदर्भ में है, जिसमें प्रधानमंत्री, विपक्ष के नेता और केंद्रीय मंत्रिमंडल के एक वरिष्ठ सदस्य शामिल होंगे।

[irp cats=”24”]

शिवपाल यादव ने आगे कहा कि भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश की स्थिति बदतर होती जा रही है। गुजरात के लोगों को यहां लाया जा रहा है। तमाम बड़े ठेके उन्हें दिये जा रहे हैं। विकास कार्य ठप हो गए हैं। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है।

इसके अलावा यादव ने कहा कि किसान और व्यापारी परेशान हैं। अपराध चरम पर है। हमें एकजुट होकर 2024 में भाजपा से छुटकारा पाने के लिए समाजवादी पार्टी को जिताना है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय