Friday, April 25, 2025

नोएडा में तेज रफ्तार वाहनों की चपेट में आकर श्रमिक समेत तीन लोगों की मौत

नोएडा। जनपद गौतमबुद्व नगर के अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में श्रमिक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना फेस-2 के प्रभारी निरीक्षक विंध्याचल तिवारी ने बताया कि अनिल कुमार उम्र 31 वर्ष फेस-दो क्षेत्र में स्थित एक कंपनी में काम करते थे। वह पैदल अपने घर जा रहे थे, तभी नया गांव के पास एक अज्ञात वाहन चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दिया। इस घटना में अनिल की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना सेक्टर-63 के प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि भगवान पांडे उम्र 62 वर्ष सेक्टर-63 के पास से गुजर रहे थे, तभी एक अज्ञात वाहन चालक ने उन्हें टक्कर मार दिया। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उनकी आज सुबह को मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

[irp cats=”24”]

थाना दादरी के प्रभारी सुजीत उपाध्याय ने बताया कि कोट गांव के पास हुए एक सड़क हादसे में गुड़गांव के रहने वाले जगदीश सिंह की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि वह नेशनल हाईवे 91 पर पैदल जा रहे थे, तभी बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दिया। गंभीर हालत में उपचार के लिए उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय