Friday, May 17, 2024

बिजनौर में टिकट न मिलने से नाराज भाजपा नेत्री और पूर्व उपाध्यक्ष ने पार्टी से दिया इस्तीफा

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

बिजनौर -स्थानीय निकाय चुनाव में पार्टी टिकट ना मिलने पर भारतीय जनता पार्टी की एक वरिष्ठ नेत्री और पूर्व पदाधिकारी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।भाजपा के प्रत्याशी की घोषणा होने के बाद सोमवार को पार्टी के दो नेताओं के इस्तीफे ने चुनावी माहौल को गर्म कर दिया है।

भारतीय जनता पार्टी की क्षेत्रीय मंत्री हरजिंदर कौर बिजनौर नगर पालिका सीट से टिकट की दावेदार थी, टिकट न मिलने से नाराज होकर उन्होंने पार्टी से त्यागपत्र दे दिया है। हरजिंदर कौर सिख समुदाय में काफी प्रभाव रखती है। अपने त्यागपत्र में उन्होंने कहा है कि भाजपा में इतने वर्षों तक दायित्व निर्वहन करने के पश्चात भी अपने आप को किसी भी जिम्मेदारी के लिए अयोग्य मानते हुए पार्टी की सभी जिम्मेदारियों से इस्तीफा दे रही  हूँ।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता व पूर्व जिला उपाध्यक्ष नीरज शर्मा ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। पूर्व जिला उपाध्यक्ष नीरज शर्मा ने जिला अध्यक्ष को इस्तीफा देते हुए बताया कि वह भारतीय जनता पार्टी में पिछले 35 वर्षों से संगठन की पूर्ण निष्ठा व निस्वार्थ भाव से सेवा करता आ रहे हैं। 2007, 2012, 2017 और 2023 में लगातार नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए आवेदन भी करते रहे। लेकिन उसके मेहनत के 35 वर्षों का प्रतिफल उसे लगातार अपमानित करके दिया गया, इसी से आहत होकर उन्होंने इस्तीफा दे दिया है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय