Monday, April 28, 2025

भाजपा नेत्री ने जताया जान का खतरा, एसएसपी से मांगी सुरक्षा

मेरठ। मेरठ में भाजपा नेत्री की आश्लील वीडियो मामले में आज बुधवार को भाजपा नेत्री ने एसएसपी से अपनी जान का खतरा जताते हुए सुरक्षा की मांग की है।

बताया जाता है कि मंगलवार को भाजपा नेत्री जब कोर्ट में 164 के बयान दर्ज कराने पहुंची तो उसके ऊपर हमला हुआ था। हालांकि पुलिस जांच और सीसीटीवी फुटेज में इस तरह का कोई मामला नहीं पाया गया है। भाजपा नेत्री ने आरोपियेां से जान का खतरा बताया है। भाजपा नेत्री का कहना है कि आरोपियों को जिले के एक विधायक और मंत्री का संरक्षण प्राप्त है। जिनके दबाव में आरोपियों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। आरोप है कि दोनों आरोपी रविंदर नागर और रविंदर पार्षद महिला पर समझौते का दबाव बना रहे हैं।

बता दें एक सप्ताह पहले भाजपा नेत्री की सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो वायरल की गई थी। भाजपा नेत्री का आरोप है कि वीडियो कंप्यूटर पर बनाकर वायरल की गई है। भाजपा नेत्री की तरफ से इस मामले में थाना भावनपुर में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने रविंदर नागर और रविंद्र पार्षद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय