Tuesday, April 8, 2025

कर्नाटक में भाजपा नेता की चाकू से गोदकर हत्या, इलाके में हड़कंप, पुलिस ने 4 को हिराकत में लिया

 

कर्नाटक। कर्नाटक के धारवाड में मंदिर उत्सव के दौरान मंगलवार रात भाजपा युवा विंग के नेता प्रवीण की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। जिससे इलाके में हड़कंप मंच गया। पुलिस ने चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

धारवाड़ के एसपी लोकेश जगलसर ने कहा, “प्रवीण की हत्या की सूचना हमें मिली है और हमने अब तक चार लोगों को हिरासत में लिया है। जहा मंदिर में जुलूस के दौरान प्रवीण के समूह और शराबियों के समूह के बीच झगड़ा हो गया। प्रवीण के बीच गरमागरम बहस के बाद, दूसरा समूह वहां से चला गया और अधिक संख्या में लोगों के साथ वापस आ गया। प्रवीण और उसके समूह के सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार किया गया और बाद में उन लोगों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। हालांकि उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, प्रयास व्यर्थ गए और डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बेंगलुरु दक्षिण के सांसद तेजस्वी सूर्या ने इसे राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों द्वारा की गई हत्या बताया। उन्होंने लिखा, “गहरी पीड़ा के साथ, हम BJYM धारवाड़ इकाई के कार्यकारी सदस्य और कोट्टूर ग्राम पंचायत वीपी, प्रवीण कम्मर की हत्या की खबर साझा करते हैं। भाजयुमो हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करता है और उनकी सद्गति के लिए प्रार्थना करता है। प्रवीण भाजयुमो की धारवाड़ इकाई के कार्यकारी सदस्य हैं और वह कोट्टूर ग्राम पंचायत के उपाध्यक्ष भी हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,432FansLike
5,533FollowersFollow
149,628SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय