Saturday, April 12, 2025

BJP नेता देते थे सोशल मीडिया पर बलात्कार की धमकी, कांग्रेस नेत्री ने लगा दिया थप्पड़, अब सारा परिवार जेल में !

वाराणसी। कांग्रेस नेत्री रोशनी कुशल और उनके पति कुशल जायसवाल के पक्ष में पार्टी भी लामबंद हो रही है। बीजेपी नेता सैफरॉन राजेश सिंह और रौशनी जायसवाल के बीच पिछले काफी समय से सोशल मीडिया पर जंग चल रही थी जिसमे सैफरॉन राजेश सिंह ने रौशनी को बलात्कार को धमकी दे दी थी जिसके बाद कांग्रेस नेत्री ने बीजेपी नेता को थप्पड़ मार दिया था जिसके बाद से कांग्रेस नेत्री का बुरा समय शुरू हो गया।

पुलिस ने कांग्रेस नेत्री के पति समेत उनके भाई और 5 सहयोगियों को जेल भेज दिया है और रौशनी के कुर्की वारंट जारी कर दिए जिसके बाद से रौशनी पिछले 40 दिन से फरारी काट रही है।

 

शनिवार को कांग्रेस  का एक प्रतिनिधि मंडल पुलिस कमिश्नर से उनके कैंप कार्यालय पर मिला। प्रतिनिधि मंडल में शामिल पार्टी के महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने इस दौरान पुलिस कमिश्नर से बात कर रोशनी कुशल के खिलाफ एकपक्षीय कार्यवाही का आरोप लगाया।

चौबे ने बताया कि रोशनी कुशल पार्टी के लिए सोशल मीडिया पर सरकार के खिलाफ लिखती थी तो भाजपा समर्थक सैफरॉन राजेश सिंह बलात्कार की धमकी देता था। तब रोशनी ने सैफरॉन राजेश सिंह के खिलाफ आवाज़ उठाई। सवाल किया कि क्या अपने अधिकारों और सुरक्षा के लिए प्रतिकार ग़लत है ?। पिछले 40 दिनों से रोशनी का पति, भाई और 5 अन्य लोग जेल में है। रोशनी के घर की कुर्की का आदेश दिया गया है। वो ख़ुद अपने एक बच्चे के साथ गुमनामी की जिंदगी जी रही है। प्रतिनिधि मंडल में सजीव सिंह, अशोक सिंह, रोहित दुबे, आशीष गुप्ता, नवीन उपाध्याय आदि भी शामिल रहे।

यह भी पढ़ें :  शामली में विवाहिता को तीन तलाक कहकर घर से निकाला, पीड़िता पहुंची DM ऑफिस

उधर, पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने भी इस मामले को उठाया। रोशनी कुशल जायसवाल का एक वीडियो साझा कर सुप्रिया श्रीनेत ने लिखा ‘‘यह वाराणसी की रोशनी कुशल जायसवाल हैं। जब भी यह सोशल मीडिया पर कुछ लिखती थीं तो एक दरिंदा बलात्कार की धमकी देता था।‘‘

बताते चलें कि गत दिवस सोशल मीडिया पर रोशनी कुशल ने एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि “मैं वही रोशनी कुशल जायसवाल हूं, जिसने 15 सितंबर को बलात्कार की धमकी देने वाले भाजपा समर्थक राजेश सिंह पर एक थप्पड़ जड़ा था। इसके बाद मुझ पर 307 सहित कई धाराओं में केस दर्ज किया गया। जिसके चलते मैं 40 दिन से फरार हूं। रोशनी कुशल के समर्थन में अब पार्टी के पदाधिकारी भी मुखर हो रहे हैं।

वीडियो में रोशनी कुशल कह रही हैं कि मैं वही रोशनी कुशल जायसवाल हूं, जिसने 15 सितंबर को बलात्कार की धमकी देने वाले भाजपा समर्थक राजेश सिंह पर एक थप्पड़ जड़ा था। इसके बाद मुझ पर कई धाराएं लगाई जा चुकी हैं। जिसके चलते मैं 40 दिन से फरार हूं। इधर, कोर्ट से एक थप्पड़ मारने कि लिए घर की कुर्की करने का आदेश दे दिया। क्या अपनी आबरू बचाने के लिए दुष्कर्म के धमकी देने वाले को थप्पड़ मारना इतना गलत हो गया कि मेरे परिवार को तहस-नहस कर दिया गया। उन्होंने आगे कहा कि मैं हर महिला से हाथ जोड़ कर के निवेदन करना चाहती हूं कि आप अगर दुष्कर्म की धमकी झेल रही हैं तो आवाज मत उठाइएगा। पति और घरवालों से कहिएगा हाथ में चूड़ी पहनकर बैठ जाएं, आवाज उठाएंगे तो जेल जाएंगे।

यह भी पढ़ें :  अंधेरे से उजाले की ओर: गोंडा के वनटांगिया गांव में पहली बार पहुंची बिजली, योगी सरकार की पहल से बदली तस्वीर
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय