Thursday, May 15, 2025

भाजपा ने नौ साल में किसानों से किए झूठे वादे : अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) किसानों को लगातार धोखा दे रही है। केन्द्र में भाजपा सरकार के नौ साल हो गए किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई। भाजपा किसानों से झूठे वादे करती है। किसानों को भ्रमित करने के लिए नए-नए कार्यक्रम घोषित करती है। खेती का लागत मूल्य लगातार बढ़ रहा है लेकिन किसान को उनकी फसलों की कीमत नहीं मिल पा रही है।

अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार में आलू किसान बर्बाद हो गया। गन्ना की लागत बढ़ी पर सरकार ने गन्ने की कीमत नहीं बढ़ायी। गन्ना किसानों का चीनी मिलों पर अब भी हजारों करोड़ रुपये बकाया है। गन्ना किसान परेशान हैं। इसी तरह से प्रदेश में किसानों के गेंहू की सरकारी खरीद नहीं हो पायी। सरकारी क्रय केन्द्रों पर सन्नाटा पसरा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों को अब मामूली सम्मान निधि के नाम पर भी धोखा दे रही है। किसानों को उनका हक न देने के लिए सरकार तरह-तरह के नियम बनाकर उलझाती है, जिससे कि किसान सरकार के बनाये नये-नये नियमों, कानूनों के चक्कर में फंसा रहे।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार की नीयत किसानों के प्रति कभी ठीक नहीं रही। भाजपा किसान विरोधी है। भाजपा सरकार पूंजीपतियों की पोषक है। भाजपा सरकार अपने पूंजीपति मित्रों को नियम कानूनों को ताक पर रखकर फायदा पहुंचा रही है, जबकि किसानों को कानूनों में उलझाकर परेशान करती है। भाजपा सरकार किसानों की दुश्मन है। भाजपा की गलत नीतियों के कारण किसान कर्ज में डूबता जा रहा है। किसान मजबूरन आत्महत्या करने पर मजबूर है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय