Wednesday, April 2, 2025

छत्तीसगढ़ चुनाव के दूसरे चरण के लिए भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट

नई दिल्ली। भाजपा ने छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के तहत मतदान वाले विधान सभा सीटों पर चुनाव प्रचार के लिए अपने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, ओम माथुर, मनसुख मंडाविया, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, अर्जुन मुंडा, स्मृति ईरानी, साक्षी महाराज, मनोज तिवारी, रवि किशन, सतपाल महाराज और अनुराग ठाकुर सहित 40 नेताओं को भाजपा ने छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के तहत चुनाव वाली सीटों पर प्रचार करने के लिए स्टार प्रचारक बनाया है।

भाजपा के स्टार प्रचारकों की इस लिस्ट में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के अलावा उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, रामेश्वर तेली, बाबूलाल मरांडी, रविशंकर प्रसाद, सरोज पांडेय, अजय जामवाल, नितिन नवीन, नित्यानंद राय, बृजमोहन अग्रवाल, नारायण चंदेल, रामविचार नेताम, गौरीशंकर अग्रवाल, मधुसूदन यादव, संतोष पांडेय और चंदू लाल साहू के नाम भी शामिल हैं।

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में पहले चरण के तहत राज्य की 20 विधानसभा सीटों पर 7 नवंबर को वोटिंग होनी है तो वहीं दूसरे चरण में 17 नवंबर को बाकी बची 70 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। मतगणना 3 दिसंबर को होगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय