Thursday, April 24, 2025

सहारनपुर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का हुआ जोरदार स्वागत

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी सहारनपुर के दौरे पर 3:30 बजे रेलवे स्टेशन पहुंचे। जहां पर पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

प्रदेश अध्यक्ष सबसे पहले उत्तर प्रदेश में राज्य मंत्री जसवंत सैनी की माता की शोक सभा में पहुंचे और परिवार को शोक संवेदना व्यक्त की।

[irp cats=”24”]

उसके बाद गंगोह विधायक कीरत चौधरी एवं सत्यपाल चौधरी के यहां शादी समारोह में पहुंचकर वर वधु को आशीर्वाद दिया, उसके बाद भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पहुंचकर कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ आगामी चुनाव को लेकर समीक्षा बैठक की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के पापों को धोया जा रहा है कानून के साथ खिलवाड़ करने वालों को अंजाम तक पहुंचाया जाएगा किसी को भी कानून के साथ खिलवाड़ करने नहीं दिया जाएगा।

इस दौरान के साथ क्षत्रिय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, कैराना सांसद प्रदीप चौधरी एवं विधायक गण मौजूद रहे।

 

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय