Monday, May 19, 2025

भाजपा ने कांग्रेस और आआपा पर साधा निशाना, कहा- झूठ बोलती हैं दोनों ही पार्टियां 

नई दिल्ली। दिल्ली चुनाव की सरगर्मियां तेज होती जा रही हैं। सभी राजनीतिक दल जोर-शोर से प्रचार में जुटे हुए हैं। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि दोनों पार्टियां झूठ बोलती हैं।

महाकुंभ में भगदड़ पर न्यायिक आयोग गठित, मुजफ्फरनगर के पूर्व जिलाधिकारी भी शामिल

 

 

डॉ. त्रिवेदी ने गुरुवार को भाजपा मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि दिल्ली में चुनाव पूरे जोरों पर है और इसके साथ ही चुनाव के हर किरदार का असली चेहरा भी सामने आ रहा है। आज हम आपके सामने शीर्ष नेताओं के बयान पेश करेंगे दो पार्टियों की। पहली, भारत की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टियों में से एक कांग्रेस, जिसका अघोषित मुखिया तो कोई और है, लेकिन असली नेता तो राहुल गांधी हैं। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी के झूठ का राजनैतिक पर्दाफाश हो चुका है। जो अपने आपको कट्टर ईमानदार कहते थे वो झूठे साबित हो रहे हैं। झूठ का जो कच्चा रंग उन्होंने चढ़ाकर रखा था वो उतरकर सामने आ गया है। इतने छिछले स्तर के झूठ का प्रयोग किया गया, जो शायद भारत-पाकिस्तान युद्ध में पाकिस्तान ने भी भारत पर यह आरोप नहीं लगाए कि हमने उनकी नदियों में जहर मिला दिया है।

 

मुज़फ्फरनगर में स्पा सेंटर पर पुलिस ने मारा छापा, मसाज करा रहा युवक उठकर भागा, 4 युवतियां गिरफ्तार

 

डॉ. त्रिवेदी ने कहा कि अब दिल्ली के लोगों को यह बिल्कुल स्पष्ट हो गया है कि ये दोनों पार्टियां झूठ बोलती हैं। छह महीने पहले ही ये एक-दूसरे को क्लीन चिट दे रहे थे और अब एक-दूसरे के भ्रष्टाचार को उजागर कर रहे हैं। इसका साफ मतलब है कि कांग्रेस ने नेशनल हेराल्ड मामले में झूठ बोला और आम आदमी पार्टी ने शराब घोटाले को लेकर भी झूठ बोला, क्या वाकई कोई गठबंधन है। क्या इंडी गठबंधन अभी भी है। हालांकि इन्होंने अभी अलग की होने कोई औपचारिक घोषणा नहीं की है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय