Wednesday, May 8, 2024

आपको और हम सबको जेल में डाल देगी भाजपा-अखिलेश यादव

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

कानपुर देहात। कन्नौज लोकसभा में आने वाली रसूलाबाद विधानसभा में शनिवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जनसम्पर्क किया। उन्होंने आम लोगों से बातचीत करते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार आपको और हमें भी जेल में डाल देगी।

लोकसभा चुनाव के चलते देश के हर कोने में इस महापर्व की चर्चाएं जोरों पर है। सभी पार्टियों ने अपने-अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश की कन्नौज लोकसभा सीट पर पहले तेज प्रताप यादव को उम्मीदवार बनाया था। इसके बाद अखिलेश यादव को यहां से लड़ने की मांग तेज हो गई तो सपा अध्यक्ष ने अपना नामांकन करा लिया। अब इस लोकसभा सीट पर सबकी नजर बनी हुई है। भाजपा से मौजूदा सांसद सुब्रत पाठक हैं। नामांकन के बाद शनिवार को अखिलेश यादव ने कन्नौज लोकसभा की रसूलाबाद विधानसभा में एक रोड शो का आयोजन कर भाजपा पर जमकर निशाना साधा।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

भ्रष्टाचारों का खोल रखा है गोदाम

कन्नौज लोकसभा सीट से सपा उम्मीदवार अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने भ्रष्टाचारों के लिए एक गोदाम खोल रखा है। जितने भी भ्रष्टाचारी हैं इस समय भाजपा के गोदाम में हैं, जिसके चलते भ्रष्टाचार चरम पर है। इलेक्ट्रोरल बॉन्ड ने बीजेपी की बैंड बजा दिया है। ये जो भारतीय जनता पार्टी ने वसूली की है उसका परिणाम है कि आम जनता को महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। इन्होंने हजारों करोड़ रुपये चंदा लिया है।

हमारी सरकार आई तो किसानों का कर्ज होगा माफ

मौजूदा केंद्र की सरकार में बड़े-बड़े उद्योगपतियों का कर्ज माफ हुआ है। भारतीय जनता पार्टी ने 16 लाख करोड़ रुपये बड़े- बड़े उद्योगपतियों के माफ किए हैं। इसलिए हमने तय किया जब हमारी सरकार आएगी गरीब किसानों का पूरा का पूरा कर्ज माफ होगा।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय