Friday, May 10, 2024

बेईमानी करके भाजपा ने जीता चंडीगढ़ मेयर चुनाव : केजरीवाल

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

नयी दिल्ली- आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव में दिन-दहाड़े बेईमानी करके भाजपा को जिताना देश के लोकतंत्र के लिए बेहद ख़तरनाक है।

श्री केजरीवाल ने मंगलवार को यहां कहा कि 30 जनवरी को अहिंसा और शांति के पुजारी महात्मा गांधी की हत्या की गई थी और 76 साल बाद आज ही के दिन जनतंत्र की हत्या हुई है। एक तरह से आज लोकतंत्र के लिए काला दिन है। चंडीगढ़ मेयर चुनाव में जिस तरह से सरेआम गुंडगर्दी और बेइमानी की है वह वीडियो में कैद हो गया है। उस वीडियो को आज पूरा देश सोशल मीडिया पर देख रहा है कि किस तरह से इन्होंने वोटों की चोरी की है और चंडीगढ़ के अंदर जबरदस्ती अपना मेयर बनाया है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

श्री केजरीवाल ने कहा कि मुद्दा यह नहीं है कि मेयर किसका बनना चाहिए। चुनाव में हार-जीत लगी रहती है। कभी वो जीतते हैं तो कभी हम जीतते हैं लेकिन देश और जनतंत्र नहीं हारना चाहिए। मुद्दा यह भी नहीं है कि इंडिया गठबंधन को चंडीगढ़ मेयर चुनाव में जीतना था और वो नहीं जीत सका। मुद्दा यह है कि इन लोगों ने सरेआम दिन-दहाड़े इतनी गुंडागर्दी और बेइमानी से चंडीगढ़ मेयर का चुनाव जीता है। अगर पूरे देश ने मिलकर इनकी गुंडागर्दी और बेइमानी को नहीं रोका तो यह पूरे देश के लिए बहुत खतरनाक है।

उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव यह दिखाता है कि ये लोग चुनाव जीतने, सत्ता पाने के लिए किस हद तक जा सकते हैं। ये लोग चुनाव जीतने के लिए वोटर लिस्ट में फर्जीवाड़ा करते होंगे, फर्जी वोट डलवाते होंगे, ईवीएम में गड़बड़ी करवाते होंगे। अगर इतने के बाद भी ये लोग चुनाव हार गए तो भी ट्रम्प की तरह सत्ता की कुर्सी नहीं छोड़ेंगे। ये लोग कुर्सी से चिपके रहेंगे, चाहे देश में मॉर्शल लॉ ही क्यों न लागू करना पड़े। यह स्थिति पूरे देश के लिए बहुत खतरनाक है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय