Thursday, May 15, 2025

आगरा नगर निगम में सातवीं बार भाजपा को मिली जीत, मंत्री के वार्ड में बीजेपी पार्षद हारे

आगरा । आगरा नगर निगम चुनावों के परिणाम आ चुके हैं। यहां भाजपा को एक बार फिर से जीत हासिल हुई है। भाजपा की मेयर उम्मीदवार हेमलता दिवाकर ने बसपा की डॉ. लता वाल्मीकि से मिली कड़ी टक्कर के बावजूद 1.08 लाख वोटों के अंतर् के साथ जीत हासिल की है।

हेमलता दिवाकर की जीत के साथ भाजपा ने सातवीं बार आगरा नगर निगम चुनावों में जीत हासिल की है। आगरा नगर निगम के 100 वार्डों में से भाजपा को 58, बसपा को 27, सपा को 3, निर्दलीय 11और कांग्रेस को 1 वार्ड में जीत हासिल हुई है।

भाजपा की मेयर उम्मीदवार हेमलता दिवाकर ने बसपा उम्मीदवार डॉ. लता वाल्मीकि से मिली कड़ी टक्कर के बावजूद 1.08 लाख वोटों के अंतर् के साथ जीत हासिल की है। हेमलता दिवाकर को 2 लाख 67 हजार 925 वोट जबकि बीएसपी को कुल1 लाख 59 हजार 457 वोट मिले। इसके साथ ही कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के वार्ड-76 से निर्दलीय श्रीराम धाकड़ ने 276 वोटों से जीत दर्ज कर भाजपा उम्मीदवार को हराया है।

वार्ड- 26 से भाजपा की पार्षद उम्मीदवार पूजा, वार्ड- 56 से पूजा बंसल, वार्ड- 51 से निशांत सिंह , वार्ड- 36 से राकेश कनौजिया, वार्ड- 91 से मुरारी लाल वार्ड- 92 से अनुज कुमार शर्मा वार्ड- 81 से अमित वार्ड- 41 से जयदीप सोनकर वार्ड- 05 से उम्मीदवार हेमलता चौहानवार्ड- 95 सेशरद चौहान नेवार्ड- 53 से भाजपा उम्मीदवार प्रकाश केसवानी वार्ड- 47 से भाजपा पार्षद निरंजन सिंह वार्ड- 46 से भाजपा पार्षद बद्री प्रसाद समेत अन्य ने जीत हासिल की है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय