Tuesday, July 2, 2024

वाराणसी में महापौर पद पर भाजपा के अशोक तिवारी की प्रचंड जीत

वाराणसी। नगरीय निकाय चुनाव में शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच पहड़िया मंडी में मतगणना के समापन पर महापौर पद के भाजपा उम्मीदवार अशोक तिवारी को प्रचंड जीत मिली। 25 चक्र की मतगणना के बाद अशोक तिवारी को 02 लाख 91 हजार 852, समाजवादी पार्टी के डॉ ओपी सिंह को एक लाख 58 हजार 715, कांग्रेस के अनिल श्रीवास्तव को 94 हजार 288, बसपा के सुभाष मांझी को 36 हजार 218, आम आदमी पार्टी की शारदा टंडन को 8077, सुभासपा के आनंद तिवारी को 12 हजार 799 मत मिले।

भाजपा के अशोक तिवारी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सपा के डॉ ओपी सिंह को एक लाख 33 हजार 137 मतों से पराजित किया। जीत के बाद भाजपा के उम्मीदवार को प्रमाण पत्र भी दिया गया। अशोक तिवारी मतगणना के पहले राउंड से ही बढ़त बनाने लगे थे। तीसरे राउंड के बाद निर्णायक बढ़त बना ली।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

गौरतलब हो कि वाराणसी में वर्ष 2017 में भाजपा की मेयर प्रत्याशी मृदुला जायसवाल ने 1,92,188 मतों से जीत दर्ज की थी। यहां मृदुला और कांग्रेस की प्रत्याशी शालिनी यादव के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली थी। शालिनी को 1,13,345 वोट मिले थे, जबकि समाजवादी पार्टी से प्रत्याशी साधना गुप्ता को 99,272 वोट मिले थे, जबकि बसपा प्रत्याशी सुधा चौरसिया को 28,959 वोटों से ही संतोष करना पड़ा था।

वाराणसी में भाजपा को महापौर पद पर हार का सामना नहीं करना पड़ा। यहां साल 1995 में पहली बार मेयर पद के लिए चुनाव हुआ। तब से लेकर साल 2023 तक 6 बार जीत भाजपा की झोली में आई। भाजपा ने यहां कभी अपने उम्मीदवार को दोबारा नहीं उतारा। हर बार नए उम्मीदवार पर दांव लगाया और सफलता पाई।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,098FansLike
5,351FollowersFollow
64,950SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय