Sunday, April 27, 2025

BJP के बागी नेता कर्ण देव कंबोज कांग्रेस में शामिल, हुड्डा से मिलाया हाथ

हरियाणा। हरियाणा बीजेपी (BJP) के ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष कर्ण देव कंबोज (Karan Dev Kamboj) ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है।

कर्ण देव कंबोज का कांग्रेस में शामिल होना हरियाणा की राजनीति में एक महत्वपूर्ण घटना है। वह बीजेपी के ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष थे, लेकिन टिकट न मिलने की वजह से नाराज होकर उन्होंने कांग्रेस का दामन थामा। यह कदम बीजेपी के लिए एक झटका माना जा रहा है, खासकर तब जब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी खुद उन्हें मनाने के लिए उनके घर पहुंचे थे, लेकिन कंबोज ने उनसे हाथ मिलाने से भी इनकार कर दिया। इससे यह स्पष्ट होता है कि कंबोज की नाराजगी काफी गहरी थी।

उधर, कर्ण देव कंबोज ने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा की मौजूदगी में आज (13 सितंबर) वह कांग्रेस ज्वाइन किया और उनसे हाथ मिलाते हुए भी नजर आए, कर्ण देव कंबोज के साथ उनके कई समर्थक और  बीजेपी कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।

[irp cats=”24”]

हुड्डा ने इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर डालते हुए लिखा, ”कांग्रेस आ रही, बीजेपी जा रही है, बीजेपी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्री कर्ण देव कंबोज ने अपने  सैंकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी का दामन थामा.”

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय