Sunday, May 5, 2024

भाजपा के अखिलेश पर कसा तंज, कुछ गलत किया होगा इसलिए जेल जाने का है डर

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

कन्नौज। भाजपा सांसद सुब्रत पाठक ने शुक्रवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्हें गिरफ्तारी का डर क्यों सता रहा है। कुछ गलत किए हैं या कुछ गलत कर रहे हैं इसीलिए डर रहे हैं। कहा कि भारत की संसद में अधिकतम लोग भारत की संस्कृति को मानने वाले हैं। हमारी संस्कृति में नवरात्र का बड़ा ही महत्व है।

सुब्रत पाठक ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा था कि अभी सारस को कैद किया है कल हमें और आपको भी जेल भेज सकते हैं। इस बयान पर पलटवार करते हुए पाठक ने कहा कि ‘अखिलेश यादव ने कहा कि उनको जेल भेजा जा सकता है, पता नहीं उनको यह डर क्यों लग रहा है? कुछ गलत किए हैं या कुछ गलत कर रहे हैं।’

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

उन्होंने कहा कि यदि कुछ गलत किए हैं या कुछ गलत कर रहे हैं तो जेल जाना ही पड़ेगा। उत्तर प्रदेश सरकार में किसी को बक्शा नहीं जाएगा चाहे वो कितना भी बड़ा हो। अपराधियों की संरक्षक ही समाजवादी पार्टी है जो जितना बड़ा अपराधी वह उतना बड़ा समाजवादी यह उनकी परिभाषा हुआ करती थी। जब एक समय पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे राहुल गांधी को सजा हो सकती है तो अखिलेश यादव क्या हैं? जब अखिलेश यादव डर रहे हैं तो जरूर कुछ गलत कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सपा सरकार में मुझे परेशान किया गया था। झूठे मुकदमे मेरे ऊपर लगाए गए थे। महीनों जेल में रहना पड़ा था। परिवार का उत्पीड़न हुआ था।

संसद में नवरात्र के पहले दिन हुए अवकाश को लेकर हो रही बयानबाजी पर हमला बोलते हुए कहा कि ‘भारत की संसद में सभी भारतीय संस्कृति को मानने वाले है और हमारी संस्कृति में नवरात्र का बहुत बड़ा महत्व है।’

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय