Wednesday, May 21, 2025

वाराणसी में भाजपा की धमक, 8 निर्दल पार्षद पार्टी में हुए शामिल

वाराणसी। लोकसभा चुनाव के पहले ही वाराणसी नगर निगम में भाजपा की धमक बढ़ गई है। आठ निर्दल पार्षद भाजपा में शामिल हो गए हैँ। शनिवार को महापौर अशोक तिवारी ने आठों पार्षदों को भाजपा की सदस्यता दिलाकर स्वागत किया।

दल में शामिल होने वाले पार्षदों का स्वागत व अभिनंदन नगर निगम के उपसभापति सुरेश चौरसिया, वरिष्ठ पार्षद बाबा नरसिंह दास ने भी किया। नगर निगम में 100 पार्षदों में भाजपा के 63 पार्षद जीते थे। अब आठ निर्दल पार्षदों के भाजपा में आने से पार्टी की संख्या बल 71 हो गई है।

इन पार्षदों ने ली भाजपा की सदस्यता

माधुरी सिंह वार्ड संख्या 22,संजय गुजराती वार्ड संख्या 97,बबलू शाह वार्ड संख्या 72,प्रवीण राय वार्ड संख्या 77,मनीष गुप्ता वार्ड संख्या 43 ,अमित मौर्य वार्ड संख्या 36,गिरिजा देवी वार्ड संख्या 24, अनीता वार्ड संख्या 56 ने भाजपा की सदस्यता ली है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय