Tuesday, April 22, 2025

शामली में भाजयुमो ने मंडल सशक्तिकरण अभियान के तहत निकाली बाइक रैली

शामली। भाजयुमो द्वारा मंडल सशक्तिकरण अभियान के अर्न्तगत पार्टी कार्यालय से बाईक रैली निकाली गई। जिसमें युवाओं ने बढचढकर हिस्सा लिया और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का प्रचार प्रसार किया।

बुधवार को भाजयुमो जिलाध्यक्ष रोहित विश्वकर्मा के नेतृत्व में युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ द्वारा मण्डल सशक्तिकरण अभियान के अर्न्तगत नगर मंडल अध्यक्ष नितिन गोयल, संयोजक सुनील प्रधान के नेतृत्व में बाईक रैली का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ भाजपा कार्यालय से भाजयुमो क्षेत्रीय मंत्री प्रवीण भडाना, जिलाध्यक्ष रोहित विश्वकर्मा ने किया।

बाईक रैली भाजपा कार्यालय से आरम्भ होकर गोहरनी तिराहा, माजरा रोड, भिक्की मोड, शिव मुर्ति, वर्मा मार्किट से होते हुए श्री मंदिर हुनमान टिल्ला हनुमान धाम पर समाप्त हुई। रैली से पूर्व क्षेत्रीय मंत्री प्रवीण भडाना ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली एवं बताया कि भाजयुमो द्वारा जिले के सभी मण्डलों में बाईक रैली का आयोजन किया जायेगा। यह बाईक रैली आगामी लोकसभा चुनाव में पुनः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के संकल्प के लिए की जा रही है।

इस अवसर पर धीरज सिकरवार, अक्षय चौहान, तेजस्वी पंवार, गौरव विश्वकर्मा, सचिन चौहान, सोनू जुनेजा, आशीष कश्यप, पारस भारद्वाज, अनुज संगल, नितिन गोयल, सुनील प्रधान, अरविंद चौहान, अनुज धानिया आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  शामलीः थानाभवन चीनी मिल ने चुकाया 40 करोड़ गन्ना भुगतान, किसानों ने ADM का किया सम्मान
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय