Saturday, April 26, 2025

शामली में गुरूदेव थानापति संतोष गिरी महाराज की 16वीं पुण्यतिथि पर विशाल भंडारे का आयोजन

शामली। शहर के गुलजारी वाले मंदिर में ब्रहमलीन गुरूदेव थानापति संतोष गिरी महाराज की 16वीं पुण्यतिथि पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। सवेरे हवन यज्ञ और उसके बाद आयोजित भंडारे में पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ उठाया। देर रात्रि मंदिर परिसर में सुंदरकांड पाठ का भी आयोजन किया गया।

बुधवार को शहर के कैराना रोड स्थित प्रसिद्ध श्री शिव मंदिर गुलजारी वाले में ब्रहमलीन गुरूदेव थानापति महंत संतोष गिरी महाराज की 16वीं पुण्यतिथि पर 16वे अखंड विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इससे पूर्व सवेरे मंदिर परिसर में महंत की प्रतिमा के सम्मुख हवन पूजन का आयोजन किया गया, जिसमें दूर दराज से पहुंचे संतों ने भाग लिया।

जूना आखाडा के अर्न्तराष्ट्रीय सचिव महंत शैलेन्द्र गिरी महाराज ने विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद अखंड भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें शहर तथा आसपास क्षेत्रों से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ उठाया।

[irp cats=”24”]

इस दौरान हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, उत्तराखंड सहित कई राज्यों के महंत भी पहुंचे थे, जिसमें मुख्य रूप से महंत हरिगिरी महाराज, महंत प्रेमगिरी महाराज, महंत रमन गिरी महाराज, महंत नारायण गिरी महाराज, महंत रामचंद गिरी महाराज, महंत अशोक गिरी महाराज, महंत महेशपुरी महाराज, महंत मोहन भारती महाराज, महंत तीर्थ गिरी महाराज शामिल रहे। देर रात्रि मंदिर परिसर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय