Saturday, May 17, 2025

भाकियू तोमर ने किसानों के साथ अभद्रता को लेकर टोल प्लाजा पर किया धरना-प्रदर्शन, घंटो कराया टोल फ्री

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन तोमर ने रोहाना टोल प्लाजा पर धरना प्रदर्शन किया और घंटो टोल प्लाजा फ्री कराया और टोल कर्मियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि टोल कर्मियों द्वारा आए दिन किसानों के साथ अभद्रता की जा रही है जिसको लेकर भारतीय किसान यूनियन तोमर में भारी रोष है।

भारतीय किसान यूनियन तोमर किसानों का शोषण बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगा। टोल प्लाजा पर लोकल के ग्रामीणों को घंटो घंटो लाइन में लगना पड़ रहा है, जबकि सरकार के आदेशों के अनुसार लोकल के ग्रामीणों से कोई टोल वसूला नहीं जाता, उसके लिए अलग लाइन बनाई जाए।

रोहाना टोल पर धरना प्रदर्शन के दौरान मौके पर पहुंची एसडीएम सदर निकिता शर्मा व सीओ सदर के मजबूत आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष नरेश चौधरी, युवा जिला अध्यक्ष चौधरी, अंकित गुर्जर, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष शहजाद प्रधान, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष शहजाद मलिक व सहारनपुर से जिला अध्यक्ष अशोक त्यागी, युवा जिला अध्यक्ष सौरभ त्यागी, कार्यकारी जिला अध्यक्ष राव सलीम व अन्य पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय