Sunday, May 19, 2024

नोएडा में पुलिस की जीप में पिकअप ने मारी टक्कर, दरोगा की मौत

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

नोएडा। थाना फेस-वन में तैनात उप निरीक्षक बीती रात को कानून व्यवस्था के मद्देनजर सरकारी जीप पर सवार होकर गश्त कर रहे थे, तभी एक अज्ञात वाहन चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दिया। गंभीर रूप से घायल दरोगा को उपचार के लिए नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर आज सुबह उनकी मौत हो गई है। इस घटना के चलते पुलिस विभाग में शोक की लहर फैल गई है।
 

पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) हरिश चंदर ने बताया कि उपनिरीक्षक रामकिशोर शर्मा पुत्र वेद प्रकाश शर्मा निवासी ग्राम दशरथपुर थाना दौराला जनपद मेरठ उम्र 54 वर्ष थाना फेस-वन में तैनात थे। उन्होंने बताया कि बीती रात को वह थाने की सरकारी गाड़ी थार मोबाइल पर सवार होकर देर रात को सेक्टर-2 में गश्त कर रहे थे, तभी सेक्टर-दो चैराहे पर एक पिकअप गाड़ी के चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए पुलिस की जीप में टक्कर मार दिया। उन्होंने बताया कि इस घटना में उप निरीक्षक रामकिशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। डीसीपी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

 

नव वर्ष में सड़क हादसे में उप निरीक्षक की हुई मौत के चलते पुलिस विभाग में शोक की लहर फैल गई है। मृतक उप निरीक्षक के दो बेटे और एक बेटी हैं। वह काफी मृदभाषी थे। पुलिस विभाग में अच्छी कार्यप्रणाली के लिए वह जाने जाते थे। वह वर्ष 1989 में कांस्टेबल के पद पर भर्ती हुए थे, तथा पदोन्नति होकर मौजूदा समय में उपनिरीक्षक के पद पर तैनात थे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय