Thursday, May 8, 2025

BKU का ट्रैक्टर तिरंगा मार्च: कमिश्नरी पार्क में किसान पंचायत

मेरठ। आज मेरठ सहित पूरे पश्चिम यूपी में भारतीय किसान यूनियन का तिरंगा मार्च निकाला जा रहा है। मेरठ में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता ट्रैक्टर-ट्राली से कमिश्नरी पहुंच रहे हैं। मेरठ सहित पूरे पश्चिम उत्तर प्रदेश के जिलों में तिरंगा मार्च निकल रहा है। मेरठ कमिश्नरी का घेराव कर भाकियू कार्यकर्ता किसानों की समस्याओं को हल करने की मांग कर रहे हैं।

 

 

भारतीय किसान यूनियन की आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में ट्रैक्टर तिरंगा मार्च निकाला जा रहा है। मेरठ में भाकियू कार्यकर्ताओं की ओर से कमिश्नरी का घेराव कर किसानों की समस्याओं को जोर-शोर से उठाया जाएगा।

 

 

भाकियू कार्यकर्ता और किसान ट्रैक्टरों पर सवार होकर मेरठ के कंकरखेड़ा, गंगानगर, हापुड रोड, गढ़ रोड की तरफ से कमिश्नरी पार्क पहुंच रहे हैं। इसी तरह गाजियाबाद, सहारनपुर,  मुजफ्फरनगर और शामली में भाकियू कार्यकर्ता तिरंगा यात्रा निकालकर जिलाधिकारी को ज्ञापन साैंपेंगे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय