Friday, April 11, 2025

मेरठ में ट्रैक्टर लेकर कलक्ट्रेट में घुसे भाकियू कार्यकर्ता, हंगामा, डीएम की कार भी जाम में फंसी

मेरठ। किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कलक्ट्रेट में जमकर हंगामा और प्रदर्शन किया। कलक्ट्रेट में ट्रैक्टर घुसने से रोकने पर भाकियू कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंक हुई। इसके बाद कार्यकर्ता ट्रैक्टर लेकर कलक्ट्रेट में घुस गए।

भाकियू अराजनैतिक के मंडल अध्यक्ष विनोद जिटोली के नेतृत्व में मंगलवार को कार्यकर्ता ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में सवार होकर कलक्ट्रेट पहुंचे। कलक्ट्रेट के गेट पर तैनात पुलिसकर्मियों ने ट्रैक्टरों को अंदर जाने से रोका तो उनकी कार्यकर्ताओं से नोकझोंक हो गई। किसानों ने कहा कि अगर ट्रैक्टर अंदर नहीं जाने दिए गए तो गेट पर ही धरना शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद ट्रैक्टरों को अंदर जाने दिया गया। कलक्ट्रेट में भीड़ अधिक होने पर जिलाधिकारी दीपक मीणा की गाड़ी भी जाम में फंस गई। भाकियू कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर जमकर हंगामा किया।

भाकियू जिलाध्यक्ष नवाब सिंह अहलावत और युवा जिलाध्यक्ष आकाश सिरोही ने कहा कि मेरठ मंडल की कई चीनी मिलों ने किसानों का गन्ना भुगतान नहीं किया है। इससे किसान बुरी तरह से परेशान है। प्रदेश सरकार किसानों का शोषण करने में लगी है। निःशुल्क बिजली के लिए नलकूपों पर मीटर लगवाने की बाध्यता कर दी गई है। मिट्टी खनन के नाम पर किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है।

एडीएम सिटी बृजेश सिंह ने किसानों से धरना समाप्त करने के लिए कहा, लेकिन किसानों ने मांगें पूरी होने तक धरना समाप्त करने से इनकार कर दिया। इसके बाद भाकियू कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय के सामने दरी बिछाकर बैठ गए।

यह भी पढ़ें :  मेरठ: लूडो में हार-जीत के विवाद में युवक की हत्या कर पेड़ से लटकाया, आरोपी गिरफ्तार
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय