Saturday, May 10, 2025

रुड़की में कांग्रेस और आप समर्थकों के बीच खूनी संघर्ष, तीन घायल, मामला दर्ज

रुड़की। हरिद्वार के रुड़की के पिरान कलियर थाना क्षेत्र में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) समर्थकों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। शुक्रवार को हुए इस विवाद ने इतना उग्र रूप ले लिया कि दोनों पक्षों ने जमकर पथराव किया। इस घटना में कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और तीन लोग घायल हो गए।

आतिशी के खिलाफ कांग्रेस ने अलका लांबा को चुनाव मैदान में उतारा

महमूदपुर गांव के वार्ड नंबर तीन में दो सभासद प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच विवाद हुआ। आम आदमी पार्टी के समर्थित प्रत्याशी दानिश और कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी तनवीर के बीच यह विवाद उस समय शुरू हुआ जब तनवीर अपने चुनाव चिन्ह लेकर घर लौट रहे थे और रास्ते में दानिश पक्ष के वाहन खड़े थे। इसी को लेकर बहस बढ़ गई और फिर लाठी-डंडों से शुरू हुआ विवाद पथराव तक पहुंच गया।

पूजा स्थल कानून पर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे ओवैसी, याचिका पर 17 फरवरी को होगी सुनवाई

 

तनवीर पक्ष की महिला अफसाना का जबड़ा टूट गया, जबकि तौकीर और अलीशान भी घायल हो गए। घटना के दौरान ईंट और पत्थर मकानों की छतों से भी फेंके गए।

मुजफ्फरनगर में मंत्री कपिल देव, सांसद हरेंद्र मलिक,संजीव बालियान, सुरेश राणा पर नंगला मदौड पंचायत में आरोप तय

 

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लिया। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पूर्व में भी मारपीट हो चुकी है और अब वे चुनावी मैदान में हैं, जिससे विवाद की स्थिति बनी।

मुजफ्फरनगर में 6 साल की मासूम की दुष्कर्म के बाद हत्या, पुलिस ने वहशी दरिंदे को मार दी गोली !

पुलिस ने दोनों पक्षों के आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। घटना के बाद गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मामले की जांच जारी है, और कुछ लोगों पर कार्रवाई की गई है।

 

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय