Saturday, May 10, 2025

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, 21 फरवरी से 11 मार्च तक होंगी परीक्षाएं

देहरादून. उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद, रामनगर ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं की तिथियां घोषित कर दी हैं। परीक्षाएं 21 फरवरी से 11 मार्च तक आयोजित की जाएंगी।

शनिवार को बोर्ड कार्यालय सभागार में सभापति एसबी जोशी की अध्यक्षता में परीक्षा समिति की बैठक हुई। इस बार बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 1245 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 49 एकल और 1196 मिश्रित केंद्र शामिल हैं। इस वर्ष कुल 2,23,403 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे, जिनमें 1,13,690 हाईस्कूल और 1,09,713 इंटरमीडिएट के छात्र शामिल हैं।

परीक्षाएं सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की जाएंगी। छात्रों से अनुरोध है कि वे समय पर परीक्षा केंद्र पर पहुंचें और सभी आवश्यक दस्तावेज साथ लाएं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय