Sunday, May 19, 2024

सहारनपुर में सर्वे के दौरान पैर फिसल जाने से यमुना नदी में डूबे जेई का 40 घंटे बाद भी नहीं मिला शव

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

सहारनपुर। सहारनपुर जनपद के कस्बा  चिलकाना क्षेत्र के विद्युत विभाग के जेई प्रमोद कुमार 45 वर्ष का शव 40 घंटे बाद भी यमुना नदी से बरामद नहीं हो पाया है। एसटीआरएफ, पुलिस और गोताखोरों के दल शव की तलाश में लगे हुए हैं। यमुना नदी के 10 किलोमीटर क्षेत्र में शव की तलाश की जा रही है।

एसडीओ चिलकाना लक्ष्मीकांत बिंद और थानाध्यक्ष चिलकाना सत्येंद्र राय ने बृहस्पतिवार को बताया कि कई टीमें जेई प्रमोद को तलाश कर रही है। आज उनके परिजन भी यमुना नदी के उस स्थान अल्हनपुर घाट पर पहुंचे। उनकी मौजूदगी में भी शव की नावों के जरिए भी तलाश कराई गई। इस बार हुई भारी बारिश से यमुना नदी में आई बाढ़ से यमुनापार के दो गांवों को होने वाली विद्युत सप्लाई भी यमुना नदी में लगे बिजली के खंभे गिर जाने से अवरूद्ध हो गई थी।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

हर बार बारिश के मौसम में यमुना नदी के पार के गांव सोंधे बांस और ग्याजुद्दीनपुर में इस ओर से विद्युत आपूर्ति के लिए बिजली के जो खंभे लगे हैं बाढ़ आने से गिर जाते हैं। विद्युत विभाग बरसात के बाद यमुना नदी में पानी सामान्य हो जाने पर लगाने का काम करता हैं। इस बार ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए विद्युत विभाग के इंजीनियर एके आत्रे, अधीक्षण अभियंता मुनीष चौपड़ा, अधिशासी अभियंता गोपाल सिंह, एसटीओ लक्ष्मीकांत और जेई मनोज गिरि एवं प्रमोद कुमार ग्राम आलहनपुर गए थे। जहां अधिकारी खंभे लगाने को लेकर बातचीत कर रहे थे उसी दौरान चिलकाना क्षेत्र के जेई प्रमोद कुमार का पैर फिसल गया और वह यमुना में गिर गया जहां पानीे के तेज बहाव में बह गये थे।

ध्यान रहे सहारनपुर जनपद के चिलकाना थाना क्षेत्र के ये दो गांव सोंधेबांस और ग्याजुद्दीनपुर यमुना नदी के हरियाणा की ओर यमुना किनारे पर बसे हुए हैं और इन दोनों गांवों को विद्युत की आपूर्ति यूपी की ओर से होती है। इन गांवों के लोग नावों के जरिए ही इधर आते-जाते हैं जबकि ये वर्षों  से अपने गांवों को हरियाणा में मिलाए जाने की मांग करते आ रहे हैं।

हर साल बाढ़ में  बिजली के खंभे गिरते हैं फिर दोबारा लगाए जाते हैं। जेई के यमुना में डूब जाने की सूचना पर कैराना के सांसद प्रदीप चौधरी, नकुड़ के विधायक मुकेश चौधरी और जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र, सीडीओ विजय कुमार और ब्लाक प्रमुख सुभाष चोधरी ने घटना की जानकारी ली। जिलाधिकारी दिनेश चद्र ने घटना पर दुख जताया। उन्होंने जेई का शव बरामद करने के भी निर्देश दिए। यमुना में डूबे जेई प्रमोद कुमार लखनऊ के रहने वाले थे। डीएम दिनेश चंद्र और विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता एके आत्रे ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की बात कही है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय