Friday, September 20, 2024

जन्मे कृष्ण कन्हाई, ब्रज में बाजी बधाई,कलाकारों ने राधा-कृष्ण की वेशभूषा में लीलाओं का मंचन किया

गाजियाबाद। सोमवार रात 12 बजते ही कान्हा का जन्म होते ही मंदिरों और घरों में जय-जयकार होने लगी। घंटे-घड़ियाल की आवाज और भजन कीर्तन से शहर गुंजायमान हो गया। व्रतियों ने श्रीकृष्ण जन्म के बाद प्रसाद ग्रहण कर अपना व्रत खोला। राजनगर स्थित इस्कॉन मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण को 108 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

सुबह चार बजे से पूरे दिन भगवान श्रीकृष्ण का जलाभिषेक चलता रहा। आरती-भजन-कीर्तन आधी रात तक होता रहा। मंदिर के प्रधान पुजारी सुरेश्वरदास ने बताया कि जन्मोत्सव कार्यक्रम में प्रदेश के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप, सांसद अतुल गर्ग, जिला प्रशासन से एडीएम सिटी गंभीर सिंह ने भगवान श्री कृष्ण की आरती की। हजारों की संख्या में भक्तों ने भगवान की दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया।

 

 

इस्कॉन मंदिर में भगवान श्री कृष्ण के लिए भव्य फूल बंगला बनाया गया। आर्किड और गुलाब से मंदिर परिसर महकता रहा। छह दिनों तक कार्यक्रम चलेंगे। मंदिर परिसर रंग बिरंगी बिजली की झालरों से दमकता रहा। नेहरूनगर शिव मंदिर, कविनगर स्थित राधा-स्वामी मंदिर, स्वयंभू मंदिर, लोहियानगर समेत सभी इलाकों में मंदिरों में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कलाकारों ने राधा-कृष्ण की वेशभूषा में लीलाओं का मंचन किया।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय