Monday, May 6, 2024

भाजपा का किया बहिष्कार, निर्दलीय चुनाव लडेगा त्यागी समाज, भाजपा की तानाशाही एवं गलत नीतियों से परेशान होकर एकजुट हुए ब्राहमण व त्यागी समाज

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मुजफ्फरनगर। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर त्यागी व ब्राहमण समाज ने एक जुट होकर भाजपा के विरूध चुनाव लडने का ऐलान कर दिया हैं। भाजपा राज में तानाशाही एवं गलत नितियों से परेशान होकर फैसला लिया गया हैं। देश प्रदेश में बढती मंहंगाई किसानों के साथ हो रहे सौतेले व्यवहार एवं सरकारी एवं गैर सरकारी दफ्तरों में पनप रहे भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए त्यागी समाज एवं ब्राहमण समाज ने भाजपा पर जमकर तंज कसा हैं।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

 

मंगलवार को रूडकी रोड स्थित पंकज त्यागी के दफ्तर पर त्यागी समाज एवं ब्राहमण समाज ने मीडिया सैंटर के पत्रकारों से वार्ता कर बताया कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में सभी राजनीतिक पार्टियों का बहिष्कार किया जायेगा। त्यागी भूमिहार समाज के अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने बताया कि भाजपा राज में केवल पार्टी द्वारा जनता को बहला फुसलाकर उनका वोट लिया जाता है और फिर पांच साल उसी जनता को गरीबी और मंहगाई से जूझने के लिए उनके हाल पर छोड दिया जाता हैं। उनका कहना हैं कि बीजेपी के सांसद हो या विधायक सभी ने अपनी मनमानी चलाई हुई हैं।

 

 

त्यागी भूमिहार समाज के अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने लोकसभा चुनाव में राजनीतिक पार्टियों का बहिष्कार कर निर्दलीय प्रत्याशी उतारकर भाजपा को हराने का दावा किया है। उनका कहना हैं कि त्यागी समाज और ब्राहमण समाज की 3.5 लाख वोट देकर यदि भाजपा को राज गद्दी दिला सकता है तो निर्दलीय प्रत्याशी को खडा कर। भाजपा से गद्दी छीन भी सकता हैं, जिसका नजारा लोकसभा चुनाव में देखने को मिलेगा।

 

 

वही सुशील शर्मा ने जयंत चौधरी पर निशाना साधते हुए बोला कि जयंत ने अपने निजी स्वार्थ के लिए भाजपा का दामन धामकर अपनी और भाजपा की हार पक्की कर ली हैं। उनका कहना हैं कि भाजपा राज में पहले तो वोटर से चिकनी चुपडी बात करके उनको अपने झांसे में लिया जाता हैं, फिर सर पर ताज सजने के बाद उन वोटरो का ही इलाज करते हैं। त्यागी भूमिहार समाज के अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने केन्द्रीय मंत्री डाॅ. संजीव बालियान को चुनाव में हराकर राजगद्दी छीनने का दावा किया हैं। मांगेराम त्यागी ने केन्द्रीय मंत्री को मुकालते में न रहने की सलाह भी दी हैं। उनका कहना हैं कि जनता का वोट मतलब जनता की रक्षा करना होता हैं न कि उनका शोषण करना।

 

 

उन्होंने कहा कि जिसको राजा की गद्दी पर बैठाया, वही राजा जनता के बजाय अपनी रक्षा करने में लगे हुए हैं। भाजपा का नारा सबका साथ सबका विकास पर भी त्यागी भूमिहार समाज के अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने भाजपा को घेरते हुए बोला कि सबका साथ सबका विकास नही, बल्कि सबका साथ अपना विकास कर रही हैं भाजपा।

 

 

पत्रकार वार्ता में मांगेराम त्यागी, सुशील शर्मा, रोहित त्यागी, मानव त्यागी, सोनू त्यागी, नितिन त्यागी,रमन शर्मा, विनोद त्यागी, रोहित कौशिक, पंकज त्यागी एवं विक्की त्यागी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय