भू-राजनीतिक तनाव के बीच नीदरलैंड ने बदली सोने की 'तिजोरी': 86 टन गोल्ड अमेरिका-कनाडा से लंदन ट्रांसफर

On

 एम्स्टर्डम। दुनिया में बढ़ते संघर्ष, राजनीतिक तनाव और आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच नीदरलैंड ने अपने 'सोने की तिजोरी' का पता बदल दिया है। देश ने स्वर्ण भंडार की सुरक्षा और उपलब्धता को लेकर बड़ा कदम उठाया है। केंद्रीय बैंक ने अमेरिका और कनाडा में रखा करीब 86 टन सोना ब्रिटेन स्थानांतरित कर दिया है। नीदरलैंड के केंद्रीय बैंक डी नेदरलैंड्सचे बैंक (डीएनबी) का कहना है कि यह निर्णय किसी एक देश पर भरोसा कम होने की वजह से नहीं, बल्कि संकट के समय सोने को ज्यादा आसानी से इस्तेमाल करने की जरूरत को ध्यान में रखकर लिया गया है।

 

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें ये भी पढ़ें  नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें

होर्मुज की जंग में बारूद की बारिश! ईरान ने जॉर्डन-कुवैत-बहरीन को बनाया निशाना, अमेरिका की और बड़े हमले की खुली धमकी ये भी पढ़ें  होर्मुज की जंग में बारूद की बारिश! ईरान ने जॉर्डन-कुवैत-बहरीन को बनाया निशाना, अमेरिका की और बड़े हमले की खुली धमकी

बैंक का मानना है कि लंदन में रखा सोना जरूरत पड़ने पर न्यूयॉर्क या ओटावा की तुलना में अधिक तेजी से खरीदा-बेचा या वित्तीय लेनदेन में इस्तेमाल किया जा सकता है। डीएनबी के प्रमुख ओलाफ स्लेइपेन ने कहा कि बैंक को उम्मीद है कि ऐसी स्थिति कभी नहीं आएगी, जब उसे संकट से निपटने के लिए अपने सोने का इस्तेमाल करना पड़े। लेकिन मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए तैयारी और लचीलापन बनाए रखना जरूरी है। नीदरलैंड के पास कुल 612.4 टन सोने का भंडार है।

नेपाल बाढ़ और भूस्खलन का कहर: मृतकों की संख्या 1100 के पार, राहत और बचाव कार्य जारी ये भी पढ़ें  नेपाल बाढ़ और भूस्खलन का कहर: मृतकों की संख्या 1100 के पार, राहत और बचाव कार्य जारी

 

इस नए फेरबदल के बाद लंदन में रखे उसके सोने की हिस्सेदारी करीब 18 प्रतिशत से बढ़कर 32 प्रतिशत से अधिक हो गई है। वहीं, अमेरिका और कनाडा में रखे भंडार का हिस्सा कम हुआ है। दिलचस्प बात यह है कि पूरा 86 टन सोना विमान या जहाजों के जरिए सीधे अमेरिका और कनाडा से लंदन नहीं पहुंचाया गया। बैंक ने मार्च से अगस्त के बीच एक जटिल प्रक्रिया अपनाई। कुछ सोना भौतिक रूप से स्थानांतरित किया गया, जबकि कुछ मामलों में न्यूयॉर्क में सोना बेचकर लंदन में उसके बराबर मात्रा खरीद ली गई।

 

इससे भारी मात्रा में सोने को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने का जोखिम भी कम हुआ। लंदन को दुनिया के सबसे बड़े और सबसे सक्रिय स्वर्ण बाजारों में गिना जाता है। यही वजह है कि संकट की स्थिति में वहां रखा सोना जल्दी नकदी में बदला जा सकता है या वित्तीय जरूरतों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि डीएनबी ने साफ तौर पर यह नहीं कहा कि अमेरिका में राजनीतिक परिस्थितियों के कारण उसने अपना सोना वहां से हटाया है, लेकिन यह फैसला ऐसे समय में आया है जब दुनिया भर में केंद्रीय बैंक अपने विदेशी भंडार और उनकी सुरक्षा पर नए सिरे से विचार कर रहे हैं।

 

युद्ध, व्यापारिक तनाव, प्रतिबंधों के बढ़ते इस्तेमाल और वैश्विक अर्थव्यवस्था की अनिश्चितता ने सोने को एक बार फिर केंद्रीय बैंकों के लिए महत्वपूर्ण सुरक्षित संपत्ति बना दिया है। सोने की बढ़ती कीमतें भी इस बदलते माहौल की तस्वीर पेश करती हैं। निवेशक और केंद्रीय बैंक दोनों ही अनिश्चित समय में सोने को अपेक्षाकृत सुरक्षित विकल्प के तौर पर देख रहे हैं। 

Views: 8

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

गेटवे ऑफ इंडिया के पास समुद्र में खराब हुई फेरी बोट, 34 यात्रियों समेत 38 लोग सुरक्षित बचाए गए

मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया के पास गुरुवार रात अरब सागर में 38 लोगों से भरी अनवारी फेरी बोट का...
Breaking News  देश-प्रदेश  महाराष्ट्र 
गेटवे ऑफ इंडिया के पास समुद्र में खराब हुई फेरी बोट, 34 यात्रियों समेत 38 लोग सुरक्षित बचाए गए

भाजपा की नई क्षेत्रीय कार्यकारिणी से मुरादाबाद और संभल बाहर, बिजनौर को मिले तीन पद और रामपुर को एक

भाजपा की नई क्षेत्रीय कार्यकारिणी में मुरादाबाद और संभल को जगह नहीं मिली है। बिजनौर से तीन और रामपुर से...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
भाजपा की नई क्षेत्रीय कार्यकारिणी से मुरादाबाद और संभल बाहर, बिजनौर को मिले तीन पद और रामपुर को एक

शामली में सनसनीखेज मामला: जमीन विवाद और धमकियों के बीच युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, न्याय की गुहार लगा रहा पीड़ित परिवार

शामली: उत्तर प्रदेश के शामली जिले के कैराना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम  से एक अत्यंत संवेदनशील और...
Breaking News  शामली 
शामली में सनसनीखेज मामला: जमीन विवाद और धमकियों के बीच युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, न्याय की गुहार लगा रहा पीड़ित परिवार

हरियाणा बैंक घोटाला: सीबीआई की चार्जशीट में 6 आईएएस के नाम, 3 पर गिरफ्तारी की तलवार

हरियाणा में 504 करोड़ रुपये के बैंक घोटाले की जांच कर रही सीबीआई ने 03 सितंबर को चार्जशीट में छह...
देश-प्रदेश  हरियाणा 
हरियाणा बैंक घोटाला: सीबीआई की चार्जशीट में 6 आईएएस के नाम, 3 पर गिरफ्तारी की तलवार

CJP में बड़ी बगावत: CJP-D का गठन, अभिजीत दीपके और अरविंद केजरीवाल पर लगे गंभीर आरोप

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) में बड़ी बगावत के बाद CJP-डेमोक्रेटिक (CJP-D) नाम का नया गुट सामने आया है। इस नए...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
CJP में बड़ी बगावत: CJP-D का गठन, अभिजीत दीपके और अरविंद केजरीवाल पर लगे गंभीर आरोप

उत्तर प्रदेश

भाजपा की नई क्षेत्रीय कार्यकारिणी से मुरादाबाद और संभल बाहर, बिजनौर को मिले तीन पद और रामपुर को एक

भाजपा की नई क्षेत्रीय कार्यकारिणी में मुरादाबाद और संभल को जगह नहीं मिली है। बिजनौर से तीन और रामपुर से...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
भाजपा की नई क्षेत्रीय कार्यकारिणी से मुरादाबाद और संभल बाहर, बिजनौर को मिले तीन पद और रामपुर को एक

हाथरस में धरने पर बैठे किसानों के बीच पहुंचे राकेश टिकैत, सरकार को घेरा

उत्तर प्रदेश के हाथरस में सादाबाद तहसील परिसर के भीतर आलू की उचित कीमत और अन्य मांगों को लेकर पिछले...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुज़फ़्फ़रनगर  लखनऊ  मथुरा 
हाथरस में धरने पर बैठे किसानों के बीच पहुंचे राकेश टिकैत, सरकार को घेरा

मथुरा में सीएम योगी के काफिले के पास बिजली के तारों में धमाका, सुरक्षा में बड़ी चूक

मथुरा में 03 सितम्बर को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के मौके पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के काफिले के पास बिजली के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मथुरा 
मथुरा में सीएम योगी के काफिले के पास बिजली के तारों में धमाका, सुरक्षा में बड़ी चूक

अखिलेश यादव का भाजपा पर बड़ा हमला, कहा- राजनीतिक फायदे के लिए पश्चिमी यूपी में पैदा किया साम्प्रदायिक और जातिगत विभाजन

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में साम्प्रदायिकता और जातिगत विभाजन पैदा करने का आरोप...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
अखिलेश यादव का भाजपा पर बड़ा हमला, कहा- राजनीतिक फायदे के लिए पश्चिमी यूपी में पैदा किया साम्प्रदायिक और जातिगत विभाजन

सर्वाधिक लोकप्रिय

मुजफ्फरनगर में नीलगाय से टकराई स्कूटी, एक-एक कर बुझ गए परिवार के तीन चिराग: बीमार पिता को दवा दिलाने निकले थे दोनों बेटे, हादसे ने छीन ली पूरी दुनिया
मुजफ्फरनगर में 10 अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर: सील भी लगाई, 11 बीघा में अवैध कॉलोनी ध्वस्त, एमडीए की कार्रवाई से मचा हड़कंप 
ट्रेन में मिले मानव अंगो का खौफनाक खुलासा: हयातुन निशा की लाश के 18 टुकड़े मैदा में पकाए, बैग में भरकर तमिलनाडु एक्सप्रेस में छोड़ा, आरोपी पति-पत्नी मणिपुर से गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर में रॉयल बुलेटिन की खबर का असर: ककरौली थाने के ड्राइवर सिपाही प्रवीण कुमार निलंबित
केंद्र सरकार चीनी की जमाखोरी पर सख्त: व्यापारियों के लिए स्टॉक सीमा घटाई, अब दो हजार क्विंटल का स्टॉक, 15 सितंबर से लागू होंगे कड़े नियम