गेटवे ऑफ इंडिया के पास समुद्र में खराब हुई फेरी बोट, 34 यात्रियों समेत 38 लोग सुरक्षित बचाए गए

मुंबई के अरब सागर में अनवारी बोट का इंजन हुआ बंद, दूसरी बोट से खींचकर जेट्टी पर लाया गया

On

मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया के पास गुरुवार रात अरब सागर में 38 लोगों से भरी अनवारी फेरी बोट का इंजन खराब हो गया। पुलिस और ऑपरेटरों ने दूसरी बोट से टो करके सभी 34 यात्रियों और 4 क्रू मेंबर्स को सुरक्षित जेट्टी तक पहुंचाया।

मुंबई: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया के पास अरब सागर के बीच गुरुवार की शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। समुद्र में सैर कराने निकली एक फेरी बोट में अचानक तकनीकी खराबी आ गई, जिससे उसमें सवार 38 लोगों की जान खतरे में पड़ गई थी। इस बोट में कुल 34 यात्री और 4 क्रू मेंबर सवार थे। गनीमत यह रही कि समय रहते मदद पहुंच गई और दूसरी बोट के जरिए सभी लोगों को बिना किसी नुकसान के सुरक्षित गेटवे ऑफ इंडिया जेट्टी पर वापस ले आया गया।

समुद्र में अचानक बंद हुआ बोट का इंजन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटना का शिकार हुई इस फेरी बोट का नाम अनवारी है। यह बोट आम तौर पर गेटवे ऑफ इंडिया से पर्यटकों को आधे घंटे की समुद्री सैर कराने का काम करती है। गुरुवार की रात करीब 8.30 बजे यह बोट अपनी नियमित सैर पूरी करने के बाद वापस गेटवे ऑफ इंडिया की ओर लौट रही थी।

बुर्का पहनकर अस्पताल पहुंची मुस्लिम महिला वकील, एंट्री ना देने पर मुंबई के सरकारी अस्पताल में बढ़ा विवाद ये भी पढ़ें  बुर्का पहनकर अस्पताल पहुंची मुस्लिम महिला वकील, एंट्री ना देने पर मुंबई के सरकारी अस्पताल में बढ़ा विवाद

बताया जा रहा है कि जब बोट गेटवे ऑफ इंडिया से लगभग 1.5 नॉटिकल मील दूर समुद्र के बीचों-बीच थी, तभी इसमें अचानक बड़ी तकनीकी खराबी आ गई। बोट के इंजन ने काम करना पूरी तरह से बंद कर दिया। रात के समय बीच समुद्र में अचानक बोट रुक जाने से उसमें सवार यात्रियों के बीच भारी दहशत का माहौल बन गया।

एनएचएआई टोल प्लाजा पर बड़ा फर्जीवाड़ा: ईडी की 7 राज्यों में 14 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, फर्जी सॉफ्टवेयर से 95 फीसदी वसूली डकार गए आरोपी ये भी पढ़ें  एनएचएआई टोल प्लाजा पर बड़ा फर्जीवाड़ा: ईडी की 7 राज्यों में 14 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, फर्जी सॉफ्टवेयर से 95 फीसदी वसूली डकार गए आरोपी

नियंत्रण कक्ष को दी गई सूचना और पुलिस की कार्रवाई

जैसे ही बोट का इंजन बंद हुआ, बोट के क्रू मेंबर्स ने बिना समय गंवाए स्थिति को संभाला। क्रू मेंबर्स ने तुरंत पूरे मामले की सूचना कंट्रोल रूम को दी। सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस तुरंत हरकत में आई और मौके की गंभीरता को देखते हुए स्थिति का जायजा लिया।

महाराष्ट्र: 200 सालों में पहली बार जन्मी बेटी, परिवार ने रथ में बिठाकर किया स्वागत ये भी पढ़ें  महाराष्ट्र: 200 सालों में पहली बार जन्मी बेटी, परिवार ने रथ में बिठाकर किया स्वागत

मुंबई पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आसपास के इलाके में मौजूद अन्य फेरी ऑपरेटरों को अलर्ट जारी किया। पुलिस से सूचना मिलते ही पास में मौजूद एक दूसरी रेस्क्यू फेरी बोट तुरंत मदद के लिए मौके की ओर रवाना हो गई।

रस्सी से बांधकर जेट्टी तक लाई गई बोट

कुछ ही मिनटों के भीतर दूसरी रेस्क्यू फेरी बोट समुद्र में फंसी बोट तक पहुंच गई। इसके बाद रेस्क्यू बोट के जरिए खराब हुई अनवारी फेरी को मजबूत रस्सी से बांधा गया और उसे खींचते हुए सुरक्षित रूप से गेटवे ऑफ इंडिया जेट्टी की तरफ लाना शुरू किया गया।

पुलिस, फेरी ऑपरेटरों और क्रू मेंबर्स के बीच बने बेहतर तालमेल के कारण यह रेस्क्यू ऑपरेशन बहुत तेजी से पूरा कर लिया गया। बोट में सवार सभी 34 यात्रियों और 4 क्रू मेंबर्स को सुरक्षित किनारे पर ले आया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी यात्री को कोई चोट नहीं आई है और सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं।

सुरक्षा मानकों और फिटनेस की होगी जांच

इस पूरी घटना के संबंध में मुंबई पुलिस की ओर से जानकारी दी गई है। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में बोट में तकनीकी खराबी आने की बात सामने आई है और यह पता चला है कि बोट के इंजन में दिक्कत पैदा हुई थी।

मुंबई पुलिस ने बताया कि इस पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। इसके साथ ही इस फेरी बोट की फिटनेस और सुरक्षा मानकों की भी गहन जांच की जाएगी।

Views: 4

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

नवीनतम

गेटवे ऑफ इंडिया के पास समुद्र में खराब हुई फेरी बोट, 34 यात्रियों समेत 38 लोग सुरक्षित बचाए गए

मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया के पास गुरुवार रात अरब सागर में 38 लोगों से भरी अनवारी फेरी बोट का...
Breaking News  देश-प्रदेश  महाराष्ट्र 
गेटवे ऑफ इंडिया के पास समुद्र में खराब हुई फेरी बोट, 34 यात्रियों समेत 38 लोग सुरक्षित बचाए गए

भाजपा की नई क्षेत्रीय कार्यकारिणी से मुरादाबाद और संभल बाहर, बिजनौर को मिले तीन पद और रामपुर को एक

भाजपा की नई क्षेत्रीय कार्यकारिणी में मुरादाबाद और संभल को जगह नहीं मिली है। बिजनौर से तीन और रामपुर से...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
भाजपा की नई क्षेत्रीय कार्यकारिणी से मुरादाबाद और संभल बाहर, बिजनौर को मिले तीन पद और रामपुर को एक

शामली में सनसनीखेज मामला: जमीन विवाद और धमकियों के बीच युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, न्याय की गुहार लगा रहा पीड़ित परिवार

शामली: उत्तर प्रदेश के शामली जिले के कैराना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम  से एक अत्यंत संवेदनशील और...
Breaking News  शामली 
शामली में सनसनीखेज मामला: जमीन विवाद और धमकियों के बीच युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, न्याय की गुहार लगा रहा पीड़ित परिवार

हरियाणा बैंक घोटाला: सीबीआई की चार्जशीट में 6 आईएएस के नाम, 3 पर गिरफ्तारी की तलवार

हरियाणा में 504 करोड़ रुपये के बैंक घोटाले की जांच कर रही सीबीआई ने 03 सितंबर को चार्जशीट में छह...
देश-प्रदेश  हरियाणा 
हरियाणा बैंक घोटाला: सीबीआई की चार्जशीट में 6 आईएएस के नाम, 3 पर गिरफ्तारी की तलवार

CJP में बड़ी बगावत: CJP-D का गठन, अभिजीत दीपके और अरविंद केजरीवाल पर लगे गंभीर आरोप

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) में बड़ी बगावत के बाद CJP-डेमोक्रेटिक (CJP-D) नाम का नया गुट सामने आया है। इस नए...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
CJP में बड़ी बगावत: CJP-D का गठन, अभिजीत दीपके और अरविंद केजरीवाल पर लगे गंभीर आरोप

उत्तर प्रदेश

भाजपा की नई क्षेत्रीय कार्यकारिणी से मुरादाबाद और संभल बाहर, बिजनौर को मिले तीन पद और रामपुर को एक

भाजपा की नई क्षेत्रीय कार्यकारिणी में मुरादाबाद और संभल को जगह नहीं मिली है। बिजनौर से तीन और रामपुर से...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
भाजपा की नई क्षेत्रीय कार्यकारिणी से मुरादाबाद और संभल बाहर, बिजनौर को मिले तीन पद और रामपुर को एक

हाथरस में धरने पर बैठे किसानों के बीच पहुंचे राकेश टिकैत, सरकार को घेरा

उत्तर प्रदेश के हाथरस में सादाबाद तहसील परिसर के भीतर आलू की उचित कीमत और अन्य मांगों को लेकर पिछले...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुज़फ़्फ़रनगर  लखनऊ  मथुरा 
हाथरस में धरने पर बैठे किसानों के बीच पहुंचे राकेश टिकैत, सरकार को घेरा

मथुरा में सीएम योगी के काफिले के पास बिजली के तारों में धमाका, सुरक्षा में बड़ी चूक

मथुरा में 03 सितम्बर को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के मौके पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के काफिले के पास बिजली के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मथुरा 
मथुरा में सीएम योगी के काफिले के पास बिजली के तारों में धमाका, सुरक्षा में बड़ी चूक

अखिलेश यादव का भाजपा पर बड़ा हमला, कहा- राजनीतिक फायदे के लिए पश्चिमी यूपी में पैदा किया साम्प्रदायिक और जातिगत विभाजन

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में साम्प्रदायिकता और जातिगत विभाजन पैदा करने का आरोप...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
अखिलेश यादव का भाजपा पर बड़ा हमला, कहा- राजनीतिक फायदे के लिए पश्चिमी यूपी में पैदा किया साम्प्रदायिक और जातिगत विभाजन

सर्वाधिक लोकप्रिय

मुजफ्फरनगर में नीलगाय से टकराई स्कूटी, एक-एक कर बुझ गए परिवार के तीन चिराग: बीमार पिता को दवा दिलाने निकले थे दोनों बेटे, हादसे ने छीन ली पूरी दुनिया
मुजफ्फरनगर में 10 अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर: सील भी लगाई, 11 बीघा में अवैध कॉलोनी ध्वस्त, एमडीए की कार्रवाई से मचा हड़कंप 
ट्रेन में मिले मानव अंगो का खौफनाक खुलासा: हयातुन निशा की लाश के 18 टुकड़े मैदा में पकाए, बैग में भरकर तमिलनाडु एक्सप्रेस में छोड़ा, आरोपी पति-पत्नी मणिपुर से गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर में रॉयल बुलेटिन की खबर का असर: ककरौली थाने के ड्राइवर सिपाही प्रवीण कुमार निलंबित
मुज़फ़्फ़रनगर: अवैध खनन रुकवाने पहुंची पुलिस की टीम पर चढ़ाई स्कार्पियो, खेत में कूदकर पुलिसकर्मियों ने बचाई जान, माफियों के खिलाफ मामला दर्ज