लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर कांग्रेस का रुख साफ, कहा- सार्वजनिक तौर पर की जाएगी घोषणा

On

 

मुरादाबाद की बेटी दिव्या त्यागी ने रचा इतिहास: UGC-NET JRF में 100 परसेंटाइल और AIR-1 के साथ पूरे देश में लहराया परचम ये भी पढ़ें  मुरादाबाद की बेटी दिव्या त्यागी ने रचा इतिहास: UGC-NET JRF में 100 परसेंटाइल और AIR-1 के साथ पूरे देश में लहराया परचम

नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ संभावित अविश्वास प्रस्ताव को लेकर कांग्रेस ने मंगलवार को अपना रुख साफ किया। पार्टी ने कहा कि यदि ऐसा कोई कदम उठाया जाता है तो उसे पूरी तरह संवैधानिक तरीके से और औपचारिक रूप से सार्वजनिक किया जाएगा। कांग्रेस ने साफ किया कि जब तक अविश्वास प्रस्ताव को विधिवत पेश नहीं किया जाता, तब तक अटकलों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी जाएगी। 

दिल्ली की वायु गुणवत्ता 'मॉडरेट' कैटेगरी में पहुंची, कई इलाकों में बना हुआ है स्मॉग ये भी पढ़ें  दिल्ली की वायु गुणवत्ता 'मॉडरेट' कैटेगरी में पहुंची, कई इलाकों में बना हुआ है स्मॉग

 

इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव लाने की प्रक्रिया संविधान में स्पष्ट रूप से तय है। जैसे ही संविधान के तहत अविश्वास प्रस्ताव पेश किया जाएगा, हम उसे सार्वजनिक रूप से घोषित करेंगे। जब तक औपचारिक घोषणा नहीं होती, मैं किसी भी तरह की अटकलों या अपेक्षाओं पर टिप्पणी नहीं कर सकता।

प्रभारी मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने बजट को बताया 'ऐतिहासिक': पश्चिमी यूपी के विकास के लिए बनेगा 'गेमचेंजर' ये भी पढ़ें  प्रभारी मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने बजट को बताया 'ऐतिहासिक': पश्चिमी यूपी के विकास के लिए बनेगा 'गेमचेंजर'

 

हालांकि, सूत्रों के अनुसार कांग्रेस जल्द ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस लोकसभा के महासचिव को सौंप सकती है। यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब संसद के मौजूदा सत्र के दौरान सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच टकराव लगातार बढ़ता जा रहा है। बार-बार हंगामे, तीखी बहसें और कार्यवाही में रुकावटें इस सत्र की पहचान बन गई हैं।

 

इंडिया ब्लॉक से जुड़े विपक्षी दल इस कदम पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं। विपक्ष का आरोप है कि लोकसभा अध्यक्ष ने पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाया है और राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव की बहस के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को बोलने का अवसर नहीं दिया गया। विपक्ष का कहना है कि इससे संसदीय परंपराओं और लोकतांत्रिक मूल्यों को नुकसान पहुंचा है।

 

कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने भी इस मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए कहा कि विपक्ष की आपत्ति किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि न्याय और संविधान के पालन से जुड़ी है। उन्होंने आरोप लगाया, "मैंने साफ कहा है कि यह सुरक्षा का मुद्दा नहीं है। डर राहुल गांधी के बयानों से है। उन्हें बोलने नहीं देने की मंशा साफ दिखाई देती है।"

 

उन्होंने आगे कहा, "यदि अविश्वास प्रस्ताव की बात की जा रही है, तो वह किसी व्यक्ति के खिलाफ नहीं है। हम सिर्फ निष्पक्षता और निष्कलंकता चाहते हैं। अध्यक्ष का पद संवैधानिक है, और उसे सरकार के इशारों पर नहीं, बल्कि संविधान के अनुसार काम करना चाहिए।"

विपक्षी नेताओं के मुताबिक, प्रस्ताव लाने की वजहों में आठ विपक्षी सांसदों का निलंबन, पूर्व प्रधानमंत्रियों पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे पर कार्रवाई न होना, और महिला कांग्रेस सांसदों पर लगाए गए बिना सबूत के आरोप भी शामिल हैं।

 

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

मेरठ में सेफर इंटरनेट डे 2026 पर साइबर सुरक्षा कार्यशाला, सरकारी कर्मचारियों को जागरूक किया गया

मेरठ। विश्व स्तरीय 'सेफर इंटरनेट डे' के अवसर पर एन0आई0सी0 वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सभागार में एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में सेफर इंटरनेट डे 2026 पर साइबर सुरक्षा कार्यशाला, सरकारी कर्मचारियों को जागरूक किया गया

मेरठ में बेटी का रिश्ता तय करने गए शख्स के घर से लाखों के जेवरात व 3 लाख की नकदी चोरी

नोएडा । ग्रेटर नोएडा में रहने वाला एक व्यक्ति अपनी बेटी का रिश्ता तय करने के लिए मेरठ गया। इसी...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में बेटी का रिश्ता तय करने गए शख्स के घर से लाखों के जेवरात व 3 लाख की नकदी चोरी

गिरिराज सिंह का कांग्रेस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, पोस्टर वॉर स्टार्ट

   दिल्ली। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि यह पार्टी आज नहीं, बल्कि...
Breaking News  राष्ट्रीय 
गिरिराज सिंह का कांग्रेस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, पोस्टर वॉर स्टार्ट

सीसीएसयू के पादप प्रजनन विभाग के डॉक्टर विकास का मर्डोंक विवि ऑस्ट्रेलिया के लिए चयन

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू)के लिए यह अत्यंत गौरव एवं प्रसन्नता का विषय है कि विश्वविद्यालय के आनुवंशिकी एवं...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
सीसीएसयू के पादप प्रजनन विभाग के डॉक्टर विकास का मर्डोंक विवि ऑस्ट्रेलिया के लिए चयन

चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में राजपाल यादव ने किया समर्पण, फूट-फूटकर रोए, सोशल मीडिया पर वायरल

प्रसिद्ध कॉमेडी अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों चेक बाउंस मामले को लेकर कानूनी संकट का सामना कर रहे हैं। 5...
मनोरंजन 
चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में राजपाल यादव ने किया समर्पण, फूट-फूटकर रोए, सोशल मीडिया पर वायरल

उत्तर प्रदेश

मेरठ में सेफर इंटरनेट डे 2026 पर साइबर सुरक्षा कार्यशाला, सरकारी कर्मचारियों को जागरूक किया गया

मेरठ। विश्व स्तरीय 'सेफर इंटरनेट डे' के अवसर पर एन0आई0सी0 वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सभागार में एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में सेफर इंटरनेट डे 2026 पर साइबर सुरक्षा कार्यशाला, सरकारी कर्मचारियों को जागरूक किया गया

मेरठ में बेटी का रिश्ता तय करने गए शख्स के घर से लाखों के जेवरात व 3 लाख की नकदी चोरी

नोएडा । ग्रेटर नोएडा में रहने वाला एक व्यक्ति अपनी बेटी का रिश्ता तय करने के लिए मेरठ गया। इसी...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में बेटी का रिश्ता तय करने गए शख्स के घर से लाखों के जेवरात व 3 लाख की नकदी चोरी

सीसीएसयू के पादप प्रजनन विभाग के डॉक्टर विकास का मर्डोंक विवि ऑस्ट्रेलिया के लिए चयन

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू)के लिए यह अत्यंत गौरव एवं प्रसन्नता का विषय है कि विश्वविद्यालय के आनुवंशिकी एवं...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
सीसीएसयू के पादप प्रजनन विभाग के डॉक्टर विकास का मर्डोंक विवि ऑस्ट्रेलिया के लिए चयन

सहारनपुर हिंदू सम्मेलन में साध्वी प्राची का तीखा हमला, अरशद मदनी के बयान पर बोलीं— “असुरक्षित लगे तो पाकिस्तान चले जाएं”

सहारनपुर। सहारनपुर के माधव नगर स्थित श्री विष्णु मंदिर में सकल हिंदू समाज के तत्वावधान में आयोजित हिंदू सम्मेलन में...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर हिंदू सम्मेलन में साध्वी प्राची का तीखा हमला, अरशद मदनी के बयान पर बोलीं— “असुरक्षित लगे तो पाकिस्तान चले जाएं”