बिहार विधानसभा में कानून-व्यवस्था को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, नीतीश कुमार से मांगा इस्तीफा

On

अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर तनाव चरम पर: हमलों में अफगानिस्तान के 34 लोगों की मौत: यूएन ये भी पढ़ें  अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर तनाव चरम पर: हमलों में अफगानिस्तान के 34 लोगों की मौत: यूएन

पटना। बिहार विधानसभा के बजट सत्र में विपक्ष सरकार पर प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर लगातार हमलावर है। सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद सदन के अंदर और कार्यवाही शुरू होने से पहले विधानमंडल परिसर में विपक्ष सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर घेरने की कोशिश की। इस क्रम में मंगलवार को कांग्रेस विधायकों ने राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस के विधायक हाथों में पुतला लेकर पहुंचे और सरकार पर कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर विफलता का आरोप लगाया। कांग्रेस के विधायकों ने पुतले को चूड़ियां भी पहना रखी थीं।

बॉक्स ऑफिस पर होली का खुमार, ‘केसरी’ से ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ तक, इन फिल्मों का चला जादू ये भी पढ़ें  बॉक्स ऑफिस पर होली का खुमार, ‘केसरी’ से ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ तक, इन फिल्मों का चला जादू

प्रदर्शन के दौरान विधायकों ने नारेबाजी भी की। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे चनपटिया से कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन ने कहा कि बिहार में कानून का राज समाप्त हो चुका है। जहानाबाद की बेटी की पटना के छात्रावास में मौत हो गई, लेकिन अभी तक न्याय नहीं मिला और फिर दरभंगा में एक अबोध बालिका के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। उन्होंने कहा कि यह बिहार सरकार का पुतला है, जिसमें जो कागज चिपकाए गए हैं, उनमें हाल की आपराधिक घटनाओं का जिक्र किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य में दुष्कर्म, हत्या और छेड़खानी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।

हम आपको निकालने में असमर्थ: अमेरिकी दूतावास ने इज़रायल में फंसे अपने नागरिकों को दी चेतावनी ये भी पढ़ें  हम आपको निकालने में असमर्थ: अमेरिकी दूतावास ने इज़रायल में फंसे अपने नागरिकों को दी चेतावनी

इसके बावजूद सरकार ठोस कार्रवाई करने के बजाय सिर्फ बयानबाजी तक सीमित है। अपराधियों को सही समय पर सजा नहीं हो रही है, जिस कारण उनमें कानून के प्रति भय उत्पन्न नहीं हो रहा है। कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन ने सीएम नीतीश कुमार के इस्तीफे की मांग की और कहा कि कांग्रेस की मांग है कि राज्य सरकार कानून-व्यवस्था पर तत्काल नियंत्रण करे। अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो और महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा के लिए सरकार संवेदनशील बनकर प्रभावी कदम उठाए। जब विपक्ष मामले को उठा रहा है तो उसकी फाइल खोली जा रही है। बता दें कि सोमवार को विधान परिषद में कानून व्यवस्था को लेकर ही जबरदस्त हंगामा देखने को मिला था, जिसे लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के बीच नोकझोंक भी हुई थी। 

Views: 33

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

रात में क्यों जरूरी है हल्का भोजन, जानें क्या कहता है आयुर्वेद

नई दिल्ली। आयुर्वेद में भोजन को स्वास्थ्य का आधार माना गया है। खासकर रात में किए भोजन के बारे में...
हेल्थ 
रात में क्यों जरूरी है हल्का भोजन, जानें क्या कहता है आयुर्वेद

मुजफ्फरनगर: स्वस्थ जीवन के लिए जल, जंगल और जमीन बचाना अनिवार्य: राकेश टिकैत

मोरना। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) की एक विशाल पंचायत में 'जल, जंगल, जमीन बचाओ' अभियान को लेकर भाकियू के...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: स्वस्थ जीवन के लिए जल, जंगल और जमीन बचाना अनिवार्य: राकेश टिकैत

ग्रेटर नोएडा : सीएम योगी ने केडीजीएस सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल का किया उद्घाटन

  नोएडा। जनपद गौतमबुद्व नगर के ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में तेजी से बढ़ रही चिकित्सा सुविधाओं की श्रृंखला में गुरुवार   इस...
दिल्ली NCR  नोएडा 
ग्रेटर नोएडा :  सीएम योगी ने केडीजीएस सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल का किया उद्घाटन

सहारनपुर: ट्रेन में यात्रियों को नशीला बिस्कुट खिलाकर लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

सहारनपुर। जीआरपी पुलिस ने ट्रेन में यात्रियों को नशीला बिस्कुट खिलाकर लूट करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: ट्रेन में यात्रियों को नशीला बिस्कुट खिलाकर लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

यूपी इको टूरिज्म को लगा डिजिटल पंख, प्रदेश के पर्यटन स्थलों की जानकारी बस एक क्लिक पर

लखनऊ। प्रकृति प्रेमियों और रोमांचक पर्यटन के शौकीनों के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश के इको टूरिज्म स्थलों की संपूर्ण...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी इको टूरिज्म को लगा डिजिटल पंख, प्रदेश के पर्यटन स्थलों की जानकारी बस एक क्लिक पर

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में महिला पुलिस की रंगीन होली! महिला थाने में DJ पर झूमीं पुलिसकर्मी

   सहारनपुर से होली के जश्न की एक खास तस्वीर सामने आई है, जहां पुलिस लाइन स्थित महिला थाने में महिला...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में महिला पुलिस की रंगीन होली! महिला थाने में DJ पर झूमीं पुलिसकर्मी

बिजनौर में कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत और पति घायल

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के थाना शहर कोतवाली बिजनौर के चांदपुर रोड पर आज सुबह लगभग दस बजे...
उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर में कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत और पति घायल

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश