फरीदाबाद : दोस्त की बहन से छेड़छाड़ करने पर रोका तो चाकू से गोदकर हत्या

On



फरीदाबाद। दोस्त की बहन से छेड़छाड़ करने वालों को धमकाने पर हमलावरों ने युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। मृतक के शरीर पर चाकू के वार करने के सात निशान मिले है। मृतक की पहचान गिरदावर कॉलोनी निवासी जय सिंह (30) के रूप में हुई है। वह टैक्सी ड्राइवर था। फिलहाल, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

 

ईरान तनाव: विदेशों में फंसे नागरिकों की मदद के लिए कलेक्ट्रेट में बना आपातकालीन संचालन केंद्र ये भी पढ़ें  ईरान तनाव: विदेशों में फंसे नागरिकों की मदद के लिए कलेक्ट्रेट में बना आपातकालीन संचालन केंद्र

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह के अनुसार जय सिंह सोमवार की देर शाम अपने घर के पास खड़ा था। इसी दौरान उसका दोस्त सोनू वहां पहुंचा और बताया कि पास के खाली ग्राउंड में खड़े दो-तीन युवक उसकी बहन के साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं। इस पर जय सिंह, सोनू और एक अन्य सौरभ तीनों ग्राउंड में पहुंचे और वहां मौजूद युवकों से इस हरकत का विरोध किया। जय सिंह ने सख्त लहजे में युवकों को धमकाया, जिसके बाद वे वहां से चले गए। पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक, कुछ समय बाद जय सिंह और सौरभ उसी ग्राउंड में बैठकर शराब पी रहे थे।

इसी दौरान छेड़छाड़ की बात पर धमकाकर भागए गए सोनू खान, तुषार और उनके अन्य साथी वहां पहुंच गए। आरोप है कि उन्होंने जय सिंह से बहस शुरू कर दी। विवाद बढऩे पर झगड़ा हो गया। इसी दौरान सोनू खान ने अपने साथ लाए चाकू से जय सिंह पर कई वार कर दिए। इसमें जय सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल जय सिंह को उसके दोस्त तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि जय सिंह पर चाकू से ताबड़तोड़ सात वार किए गए थे। गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही मौत हो गई थी।

इसके बाद आरोपी वहां से भाग गए। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह के अनुसार संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। मुख्य आरोपी सौरभ समेत अन्य संदिग्धों की तलाश के लिए पुलिस की टीम सक्रिय हो गई है। आसपास के क्षेत्रों में छापेमारी की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

CM योगी का सख्त निर्देश: भू-माफिया और दबंगों पर होगी कड़ी कार्रवाई, जमीन कब्जाने वाले न बचें ये भी पढ़ें  CM योगी का सख्त निर्देश: भू-माफिया और दबंगों पर होगी कड़ी कार्रवाई, जमीन कब्जाने वाले न बचें

Views: 35

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

यूपी इको टूरिज्म को लगा डिजिटल पंख, प्रदेश के पर्यटन स्थलों की जानकारी बस एक क्लिक पर

लखनऊ। प्रकृति प्रेमियों और रोमांचक पर्यटन के शौकीनों के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश के इको टूरिज्म स्थलों की संपूर्ण...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी इको टूरिज्म को लगा डिजिटल पंख, प्रदेश के पर्यटन स्थलों की जानकारी बस एक क्लिक पर

ग्रेटर नोएडा वेस्ट हाई सिक्योरिटी जोन में तब्दील, CM योगी आज करेंगे निजी अस्पताल का उद्घाटन

ग्रेटर नोएडा । उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्धनगर जिला परिक्षेत्र के ग्रेटर नोएडा पश्चिम में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के दौरे को...
Breaking News  मुख्य समाचार  दिल्ली NCR  नोएडा 
ग्रेटर नोएडा वेस्ट हाई सिक्योरिटी जोन में तब्दील, CM योगी आज करेंगे निजी अस्पताल का उद्घाटन

बढ़ते वज़न पर नहीं हो पा रहा कंट्रोल, इन छोटे-छोटे दानों के पास है समाधान

नई दिल्ली। चियासीड्स को पोषण का पावरहाउस कहा जाता है। ये छोटे-छोटे काले बीज हृदय रोगों से बचाव में बहुत...
हेल्थ 
बढ़ते वज़न पर नहीं हो पा रहा कंट्रोल, इन छोटे-छोटे दानों के पास है समाधान

अधिवक्ता दीपा पंवार के आकस्मिक निधन पर शोक, 6 मार्च को संयुक्त शोक सभा; अधिवक्ता न्यायालय कार्य से रहेंगे विरत

मुजफ्फरनगर। सिविल बार एसोसिएशन की सदस्या अधिवक्ता दीपा पंवार के आकस्मिक निधन पर अधिवक्ता समाज में गहरा शोक व्यक्त किया...
मुज़फ़्फ़रनगर 
अधिवक्ता दीपा पंवार के आकस्मिक निधन पर शोक, 6 मार्च को संयुक्त शोक सभा; अधिवक्ता न्यायालय कार्य से रहेंगे विरत

₹40000 तक सस्ती हुई Hyundai Creta दमदार इंजन शानदार माइलेज और लग्जरी फीचर्स वाली SUV पर मिल रहा बड़ा ऑफर

अगर आप नई SUV खरीदने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद खास हो सकती है। भारतीय...
ऑटोमोबाइल 
₹40000 तक सस्ती हुई Hyundai Creta दमदार इंजन शानदार माइलेज और लग्जरी फीचर्स वाली SUV पर मिल रहा बड़ा ऑफर

उत्तर प्रदेश

यूपी इको टूरिज्म को लगा डिजिटल पंख, प्रदेश के पर्यटन स्थलों की जानकारी बस एक क्लिक पर

लखनऊ। प्रकृति प्रेमियों और रोमांचक पर्यटन के शौकीनों के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश के इको टूरिज्म स्थलों की संपूर्ण...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी इको टूरिज्म को लगा डिजिटल पंख, प्रदेश के पर्यटन स्थलों की जानकारी बस एक क्लिक पर

सहारनपुर में महिला पुलिस की रंगीन होली! महिला थाने में DJ पर झूमीं पुलिसकर्मी

   सहारनपुर से होली के जश्न की एक खास तस्वीर सामने आई है, जहां पुलिस लाइन स्थित महिला थाने में महिला...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में महिला पुलिस की रंगीन होली! महिला थाने में DJ पर झूमीं पुलिसकर्मी

बिजनौर में कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत और पति घायल

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के थाना शहर कोतवाली बिजनौर के चांदपुर रोड पर आज सुबह लगभग दस बजे...
उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर में कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत और पति घायल

सहारनपुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी नकुल उर्फ मिर्ची को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सहारनपुर (नागल)।  दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बीते करीब 6 माह पूर्व एक गांव
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी नकुल उर्फ मिर्ची को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश