लेखपाल की शर्मनाक करतूत: आगजनी पीड़ित से कहा- 'ट्रक के नीचे आकर मर जाओ तो मिलेंगे 5 लाख', ऑडियो वायरल

On
अर्चना सिंह Picture



महोबा। बुंदेलखंड के महोबा जिले में एक लेखपाल द्वारा संवेदनहीनता दिखाते हुए एक ऐसी हास्यादपद बात कही गई , जोकि जिले भर में चर्चा का विषय बनी है। जहां लेखपाल साहब ने घर जलने से परेशान व्यक्ति को अधिक मुआवजा पाने के लिए मोटर साइकिल सहित ट्रक के नीचे आकर मरने की सलाह दे डाली, जिससे पीड़ित को पांच लाख तक का मुआवजा मिल जाएगा। जिसको सुनने के बाद पीड़ित हैरत में पड़ गया और एक दम शांत हो गया । जिसका ऑडियो वायरल हो रहा है। लेखपाल के द्वारा दी गई अमानवीय सलाह से सभी हैरान हैं।

दरअसल पूरा मामला जनपद के चरखारी तहसील क्षेत्र के चंदौली गांव का है। जहां ग्रामीण शिव प्रसाद अपनी पत्नी फुलिया के साथ गांव में रहकर जीवन यापन करते हैं। और उनके चार बेटे हैं। जिनमें जयपाल , बृजेंद्र, भूपेंद्र और राघवेंद्र चारों ईंट भट्टों में काम करते हैं।

राघवेंद्र ने बताया कि वह सब भाइयों के साथ महानगर में ईंट भट्टे में थे । घर में माता पिता अकेले थे। 1 दिसंबर को उनके घर में आगजनी की घटना हो गई थी, जिसमें भाई भूपेंद्र और चाचा चंद्रपाल का लाखों रूपये का सामान जलकर खाक हो गया था। सूचना पर पहुंचे लेखपाल ने नुकसान की तीन लाख रूपये की रिपोर्ट तैयार की थी।

राघवेंद्र ने ने बताया कि लेखपाल साहब से फोन पर आगजनी से हुए नुकसान का अधिक मुआवजा की गुहार लगाई तो साहब ने कहा कि केवल चार हजार ही मिलेगा जो करना हो सो कर लो। और फिर उनसे मिन्नत करने पर उन्होंने ऐसी बात कही जिसके सुनने के बाद उसकी बोलती बंद हो गई। लेखपाल ने अधिक मुआवजा पाने के उसको मोटर साइकिल के साथ ट्रक के नीचे आकर मरने की सलाह दे दी , जिसके बाद उसकी मौत पर पांच लाख का मुआवजा मिल जाएगा।

बुधवार को चरखारी तहसीलदार आर एन मिश्रा ने बताया कि पीड़ित का आंशिक नुकसान होने पर चार हजार रूपये की रिपोर्ट भेजी है। अधिक मुआवजा पाने के लिए लेखपाल के द्वारा जो बात कही गई है उसके वायरल ऑडियो की जांच की जा रही है। जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

नवीनतम

हरिद्वार: पेशी पर जा रहे बदमाश पर की फायरिंग, हालत गंभीर, दो पुलिसकर्मी भी घायल

हरिद्वार। लक्सर क्षेत्र में बुधवार को पेशी पर लाए गए एक कुख्यात आरोपित पर अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा...
Breaking News  देश-प्रदेश  उत्तराखंड 
हरिद्वार: पेशी पर जा रहे बदमाश पर की फायरिंग, हालत गंभीर, दो पुलिसकर्मी भी घायल

मेरठ: ऑपरेशन कन्विकशन के तहत शस्त्र अधिनियम के आरोपी को 3 माह की सजा

मेरठ। ऑपरेशन कन्विकशन अभियान के तहत थाना ब्रहमपुरी पुलिस द्वारा कोर्ट में की गयी पैरवी से आरोपी को तीन माह...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: ऑपरेशन कन्विकशन के तहत शस्त्र अधिनियम के आरोपी को 3 माह की सजा

आम आदमी पार्टी को झटका: 'आप' के दो पार्षद भारतीय जनता पार्टी में शामिल.. भाजपा ने किया स्वागत

   चंडीगढ़। चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी के दो पार्षदों ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण कर...
Breaking News  देश-प्रदेश  हरियाणा 
आम आदमी पार्टी को झटका: 'आप' के दो पार्षद भारतीय जनता पार्टी में शामिल.. भाजपा ने किया स्वागत

देवबंद में बंद मकान से 22 लाख की चोरी, वैष्णो देवी दर्शन को गया था परिवार

देवबंद (सहारनपुर)। देवबंद के वेद विहार कॉलोनी निवासी रविंद्र मकान बंद कर अपने परिवार के साथ वैष्णों देवी के दर्शन...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
देवबंद में बंद मकान से 22 लाख की चोरी, वैष्णो देवी दर्शन को गया था परिवार

वोटर लिस्ट अभियान: मुजफ्फरनगर पहुंचे मुख्य निर्वाचन अधिकारी, धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने मतदाता सूचियों को अधिक पारदर्शी, त्रुटिरहित और समावेशी बनाने के...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
वोटर लिस्ट अभियान: मुजफ्फरनगर पहुंचे मुख्य निर्वाचन अधिकारी, धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी

उत्तर प्रदेश

मेरठ: ऑपरेशन कन्विकशन के तहत शस्त्र अधिनियम के आरोपी को 3 माह की सजा

मेरठ। ऑपरेशन कन्विकशन अभियान के तहत थाना ब्रहमपुरी पुलिस द्वारा कोर्ट में की गयी पैरवी से आरोपी को तीन माह...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: ऑपरेशन कन्विकशन के तहत शस्त्र अधिनियम के आरोपी को 3 माह की सजा

देवबंद में बंद मकान से 22 लाख की चोरी, वैष्णो देवी दर्शन को गया था परिवार

देवबंद (सहारनपुर)। देवबंद के वेद विहार कॉलोनी निवासी रविंद्र मकान बंद कर अपने परिवार के साथ वैष्णों देवी के दर्शन...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
देवबंद में बंद मकान से 22 लाख की चोरी, वैष्णो देवी दर्शन को गया था परिवार

गोवंश का कटा सिर मिलने का मामला: आरोपित की जानकारी देने पर 51 हजार इनाम घोषित

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में शहर के स्वराज कॉलोनी गली नंबर 2, जेल रोड स्थित मंदिर के सामने...
Breaking News  उत्तर प्रदेश 
गोवंश का कटा सिर मिलने का मामला: आरोपित की जानकारी देने पर 51 हजार इनाम घोषित

उत्तर प्रदेश के रायबरेली में बड़ा हादसा.. मिट्टी का टीला धंसने से चार मजदूर दबे, दो की मौत

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में बुधवार को बड़ा हादसा हुआ है। मिट्टी का टीला धंसने से चार मजदूर दब...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
उत्तर प्रदेश के रायबरेली में बड़ा हादसा.. मिट्टी का टीला धंसने से चार मजदूर दबे, दो की मौत