शीतकालीन सत्र अनि​श्चतकाल के लिए स्थगित, विधान परिषद में अनुपूरक बजट समेत 11 विधेयक पास

On
अर्चना सिंह Picture



लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान सभा में अनुपूरक बजट व 11 विधेयक पास होने के बाद बुधवार को विधान परिषद में सभी विधेयक समेत अनुपूरक बजट पास हो गया है। वहीं सदन के छह याचिकाओं को भी याचिका समिति में भेज दिया गया है। इसके बाद उत्तर प्रदेश विधान परिषद का शीतकालीन सत्र अनिश्चतकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है।

विधान परिषद का सत्र 19 दिसम्बर को प्रारम्भ हुआ था। विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेन्द्र सिंह ने सदन के अनिश्चत काल के लिए स्थगित करने की घोषणा की। इससे पहले नेता सदन केशव प्रसाद मौर्य ने विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेन्द्र सिंह,नेता विरोधी दल लाल बिहारी यादव, शिक्षक दल के नेता ध्रुव कुमार त्रिपाठी व अन्य सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

सदन में तकरार की स्थिति तब उत्पन्न हो गयी जब नेता विरोधी दल लाल बिहारी यादव अनुपूरक बजट पर चर्चा कराने पर अड़ गये। हुआ यह कि सब विधान परिषद के सभापति​ कुंवर मानवेन्द्र सिंह ने अनुपूरक अनुदानों पर चर्चा के लिए सदन की राय मांगी तो सत्तापक्ष के सदस्यों ने आगे बढ़ने को कहा। इस पर नेता सदन केशव प्रसाद मौर्य अनुपूरक को पारित कराने का प्रस्ताव पढ़ने लगे। इस पर नेता विरोधी दल लाल बिहारी यादव ने नियमों का हवाला देते हुए अनुपूरक पर चर्चा कराये जाने की मांग उठाई। इसको लेकर सदन में बहस हुई।

इस पर लाल बिहारी यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी अनुपूरक बजट के विरोध में है। उन्होंने कहा कि सरकार के उद्योग, हथकरघा, ऊर्जा, गृह, गन्ना विभाग सहित कई विभाग अपना बजट खर्च नहीं कर पाये। उन्होंने कहा कि यह केवल बजट का आकार बढ़ाने के लिए किया जा रहा है।

विधान परिषद में पारित विधेयक

उत्तर प्रदेश ग्रामीण आबादी अभिलेख विधेयक

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (संशोधन) विधेयक

उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय (तृतीय संशोधन) विधेयक

उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय (चतुर्थ संशोधन) विधेयक

उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय (पंचम संशोधन) विधेयक

उत्तर प्रदेश पेंशन की हकदारी तथा विधिमान्यकरण विधेयक

उत्तर प्रदेश नगर निगम (संशोधन) विधेयक

उत्तर प्रदेश गन्ना उपकर (निरसन) विधेयक

केजीएमयू,उत्तर प्रदेश (संशोधन) विधेयक

उत्तर प्रदेश सुगम्य व्यापार (प्रावधानों का संशोधन) विधेयक

उत्तर प्रदेश दुकान और वाणिज्य अधिष्ठान (संशोधन) विधेयक।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

नवीनतम

नोएडा में बंद घरों की रेकी कर चोरी करने वाले दो चोर गिरफ्तार

   नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा सैक्टर 24 थाना पुलिस ने घर से मोबाईल फोन,लैपटॉप चोरी करने वाले दो शातिर चोरों...
Breaking News  दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा में बंद घरों की रेकी कर चोरी करने वाले दो चोर गिरफ्तार

लापरवाही की हद: बंद माइनर में छोड़ा पानी, प्राथमिक विद्यालय हुआ जलमग्न; बच्चों की छुट्टी

सीतापुर। महोली क्षेत्र के किशुनापुर गांव के किनारे से निकली माइनर में मंगलवार रात अचानक पानी छोड़ दिए जाने से...
Breaking News  उत्तर प्रदेश 
लापरवाही की हद: बंद माइनर में छोड़ा पानी, प्राथमिक विद्यालय हुआ जलमग्न; बच्चों की छुट्टी

योगी सरकार की बड़ी सौगात: सहारनपुर-मुजफ्फरनगर मार्ग के चौड़ीकरण को मिली मंजूरी, ₹1265.15 लाख की धनराशि स्वीकृत

सहारनपुर। सहारनपुर में सड़क नेटवर्क को मजबूत करने के लिए 1,265.15 लाख की भारी-भरकम राशि आवंटित की गई है। यह...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
योगी सरकार की बड़ी सौगात: सहारनपुर-मुजफ्फरनगर मार्ग के चौड़ीकरण को मिली मंजूरी, ₹1265.15 लाख की धनराशि स्वीकृत

नोएडा जिला न्यायधीश, जिलाधिकारी ने जिला जेल का किया निरीक्षण

   ग्रेटर नोएडा । उत्तर प्रदेश के जिला गौतमबुद्धनगर के ग्रेटर नोएडा स्थित जिला जेल एवं जेल में बंद कैदियों की...
Breaking News  दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा जिला न्यायधीश, जिलाधिकारी ने जिला जेल का किया निरीक्षण

शाहजहांपुर में बड़ा रेल हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से 5 लोगों की दर्दनाक मौत; कोहरे ने मचाई तबाही

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के जनपद शाहजहांपुर के रोजा क्षेत्र में बुधवार देर शाम ट्रेन की चपेट में आने से पांच...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
शाहजहांपुर में बड़ा रेल हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से 5 लोगों की दर्दनाक मौत; कोहरे ने मचाई तबाही

उत्तर प्रदेश

लापरवाही की हद: बंद माइनर में छोड़ा पानी, प्राथमिक विद्यालय हुआ जलमग्न; बच्चों की छुट्टी

सीतापुर। महोली क्षेत्र के किशुनापुर गांव के किनारे से निकली माइनर में मंगलवार रात अचानक पानी छोड़ दिए जाने से...
Breaking News  उत्तर प्रदेश 
लापरवाही की हद: बंद माइनर में छोड़ा पानी, प्राथमिक विद्यालय हुआ जलमग्न; बच्चों की छुट्टी

योगी सरकार की बड़ी सौगात: सहारनपुर-मुजफ्फरनगर मार्ग के चौड़ीकरण को मिली मंजूरी, ₹1265.15 लाख की धनराशि स्वीकृत

सहारनपुर। सहारनपुर में सड़क नेटवर्क को मजबूत करने के लिए 1,265.15 लाख की भारी-भरकम राशि आवंटित की गई है। यह...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
योगी सरकार की बड़ी सौगात: सहारनपुर-मुजफ्फरनगर मार्ग के चौड़ीकरण को मिली मंजूरी, ₹1265.15 लाख की धनराशि स्वीकृत

शाहजहांपुर में बड़ा रेल हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से 5 लोगों की दर्दनाक मौत; कोहरे ने मचाई तबाही

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के जनपद शाहजहांपुर के रोजा क्षेत्र में बुधवार देर शाम ट्रेन की चपेट में आने से पांच...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
शाहजहांपुर में बड़ा रेल हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से 5 लोगों की दर्दनाक मौत; कोहरे ने मचाई तबाही

सहारनपुर: कांग्रेस सदस्यता अभियान शिविर में जनता की अच्छी भागीदारी, नए सदस्य जुड़े

सहारनपुर। महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं सदस्यता अभियान शिविर लगाया, जिसमें लोगों ने कांग्रेस की नीतियों से...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: कांग्रेस सदस्यता अभियान शिविर में जनता की अच्छी भागीदारी, नए सदस्य जुड़े