Thursday, May 15, 2025

मेहंदी की रस्म के दौरान दुल्हन की बहन की डांस करते हुए अचानक मौत

मेरठ। मेरठ के लिसाड़ीगेट इलाके में एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जब एक शादी की तैयारियों के दौरान दुल्हन की बहन अचानक गिर पड़ी और उसकी मौत हो गई। यह घटना शनिवार रात की है जब परिवार मेहंदी समारोह मना रहा था।

 

 

परिवार में खुशी का माहौल था। मेरठ के लिसाड़ीगेट इलाके में एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जब एक शादी की तैयारियों के दौरान दुल्हन की बहन अचानक गिर पड़ी और उसकी मौत हो गई। यह घटना शनिवार रात की है जब परिवार मेहंदी समारोह मना रहा था। परिवार में खुशी का माहौल था, लोग हंस-गा रहे थे और इस घटना के कुछ ही देर बाद वहां मातम पसर गया। हंसने गाने की आवाज की जगह अब रोने की आवाजें आ रही थीं।घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

 

जानकारी के मुताबिक, अहमदनगर गली नंबर 2 निवासी महताब के छोटे भाई आफताब की बेटी की शादी रविवार को होनी थी। इसी कारण घर में मेहंदी समारोह का आयोजन किया गया था। इस दौरान कुछ लड़कियां डीजे पर डांस कर रही थीं। इसी बीच दुल्हन की 22 वर्षीय चचेरी बहन रिमशा भी उनके साथ झूम रही थी और नाच-गा रही थी। नाचते-गाते अचानक रिमशा गिर पड़ी। साथ नाच रही लड़कियों ने उसे उठाने की कोशिश की लेकिन, वह नहीं उठी। इस पर घर में चीख-पुकार मच गई। परिवार वाले तुरंत रिमशा को लेकर निजी अस्पताल पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

रिमशा की अचानक मौत से पूरे परिवार में मातम पसर गया। परिजनों ने शादी समारोह को स्थगित कर दिया है। फिलहाल रिमशा की मौत की वजह क्या थी – हार्ट अटैक या कोई और कारण, डॉक्टर जांच पड़ताल कर रहे हैं। मृतक की मौसी सबीहा खातून का कहना है कि रिमशा पूरी तरह से स्वस्थ थी और उसकी मौत से सभी हैरान हैं। उन्होंने बताया कि रिमशा काउंटर पर काम करती थी और घर में शादी की तैयारियों में व्यस्त थी। पूरा परिवार इस दुखद घटना से सदमे में है। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो देखकर लोग सवाल खड़े कर रहे हैं। आखिर कम उम्र में ही इस तरह से लोग दम तोड़ रह हैं। इसके पीछे की वजहों को तलाशा जाना चाहिए।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय