Wednesday, May 8, 2024

सरधना में तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, पेड़ के नीचे खाना खा रहे दो किसानों की दर्दनाक मौत

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मेरठ। सरधना में आज दर्दनाक हादसे में दो किसानों की मौत हो गई। खेत में खाना खाने के लिए सड़क किनारे पेड़ के नीचे बैठे दो किसानों को तेज रफ्तार कार ने कुचल डाला।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र के गांव अटेरना निवासी दो किसानों की तेज रफ्तार कार की टक्कर लगने से मौत हो गई। साथ में मौजूद दो अन्य लोग भी घायल हो। आरोपी कार चालक मौके से कार लेकर फरार हो गया।

 

गांव अटेरना निवासी सुरेश पुत्र सुरेंद्र, सुशील पुत्र जिले, वंश पुत्र सुरेश व तीरथ पुत्र ईशम सिंह रविवार को खेत में गेहूं की थ्रेसर के लिए गए हुए थे। अटेरना रुहासा संपर्क मार्ग पर वह खेत के किनारे खड़े पेड़ के नीचे बैठकर खाना खा रहे थे।

 

इसी बीच तेज रफ्तार कार ने चारों को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से चारों घायल हो गए, जिसके बाद आरोपी कार चालक मौके से कार लेकर फरार हो गया। गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे आरोपी की पहचान हो गई।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय