Monday, February 24, 2025

मुज़फ्फरनगर में बोले बृजेश पाठक- लोग दंगे नहीं भूले, सपा के संरक्षण में पनपते है लुच्चे-लफंगे

मुजफ्फरनगर। सूबे के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने लोकसभा चुनाव की समीक्षा की। उन्होंने प्रत्येक वर्ग के प्रबुद्ध मतदाताओं को बुलाकर तैयारियों की स्थिति जानी। आमजन की समस्याएं जानने का प्रयास भी किया। कार्यकर्ताओं को बुलाकर भी स्थिति पूछी। भोपा रोड स्थित होटल में पहुंचे उप मुख्यमंत्री का भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

इसके बाद उन्होंने व्यापारी, उद्यमी, महिलाओं समेत अन्य वर्ग के लोगों को बुलाकर चुनाव के विषय में जाना। कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव में जुटने का आह्वान भी किया। कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रचार के आखिरी दिनों में पूरी ताकत लगा दें। प्रत्येक वर्ग तक भाजपा सरकार की नीतियां पहुंचाने का आह्वान भी किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने रिकॉर्ड तोड़ विकास कार्य कराए हैं। सड़कों से लेकर स्कूलों तक की स्थिति में सुधार किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया में भारत की ताकत का लोहा मनवाने का कार्य किया है। यूपी की कानून व्यवस्था की हर जगह मिसाल दी जा रही है।

लोकसभा प्रभारी कौशल विकास राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष डॉ. सुभाषचंद शर्मा, नीरज शर्मा, गौरव स्वरूप, रघुराज गर्ग, दिनेश गर्ग, हरिशंकर मूंदड़ा, अरविंद मित्तल, शरद बंटी समेत बड़ी संख्या में भाजपाई उप मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे।

दंगे को अभी लोग भूले नही: मुजफ्फरनगर। लोकसभा चुनावी प्रचार के दौरान मुजफ्फरनगर पहुंचे उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि मुजफ्फरनगर में हुए दंगे को अभी लोग भूले नहीं हैं। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉक्टर संजीव बालियान एक तरफा चुनाव जीत रहे हैं यहां पर चुनावी लड़ाई में विपक्ष है ही नहीं, क्योंकि विपक्ष के कार्यो को जनता अभी भूली नहीं है खासकर समाजवादी पार्टी जब जब सत्ता में रही है तब तब प्रदेश के लॉ एंड ऑर्डर को इन लोगों ने डिस्टर्ब किया है। उन्होंने विपक्ष पर हमलावर होते हुए कहा कि मुजफ्फरनगर में हुए दंगे को अभी लोग भूले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के संरक्षण में लुच्चे लफंगे पनपते है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय