Tuesday, May 7, 2024

मेरठ में अंग्रेजों के जमाने का बना नहर का पुल टूटा, कई गांवों का संपर्क कटा

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मेरठ। मेरठ में सलावा गंगनहर की झाल के पास छोटी नहर पर बना अंग्रेजों के जमाने का पुल टूट गया। पुल गिरने से डस्ट से भरा ट्रक धंस गया। पुल टूटने से आसपास के दर्जनों गांवों का संपर्क टूट गया। मौके पर पुलिस और सिंचाई विभाग के अधिकारी पहुंचे। लोगों ने अधिकारियों से पुल का निर्माण कराने की मांग की।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में नहरों पर बने अंग्रेजों के जमाने के पुल अब टूटने लगे हैं। अपर गंग नहर में कई स्थानों पर पुराने पुलों की जगह नए पुलों का निर्माण हो रहा है। शनिवार को सरधना थाना क्षेत्र में अपर गंगनहर सलावा झाल के पास छोटी नगर पर बना पुल गिर गया। पुल गिरने से वहां से गुजर रहा डस्ट से भरा दस टायरा ट्रक फंस गया। चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। पुल गिरने की खबर फैलते ही वहां पर लोगों का तांता लग गया। तत्काल ही पुलिस और सिंचाई विभाग के अधिकारियों को मामले की सूचना दी गई। इस पुल के टूटने से ठाकुर चौबीसी क्षेत्र के सलावा, जमालपुर, कुशावली, ज्वालागढ़, खेड़ा, अक्खेपुर आदि दर्जनों गांवों का एक-दूसरे से संपर्क टूट गया। जिस नहर का पुल टूटा है, उसका पानी सलावा पावर हाउस में जाता है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

सरधना से सपा विधायक अतुल प्रधान ने मामले की जानकारी ली। विधायक ने सोशल मीडिया पर टूटे पुल के फोटो अपलोड करके मुख्यमंत्री कार्यालय, लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद, जिलाधिकारी और पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को मामले की जानकारी दी और पुल बनवाने की मांग उठाई। सूचना मिलने के बाद सिंचाई विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। पुल टूटने के बाद ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय