Sunday, May 18, 2025

टीएचए पेयजल योजना पार्ट 2 पूरी, महापौर ने किया मुआयना

गाजियाबाद। अमृत कार्यों के अंतर्गत गाजियाबाद टीएचए पेयजल योजना पार्ट 2 की योजना जल निगम ने पूर्ण कर ली है। जिसका हस्तांतरण नगर निगम को किया जाना है। योजना के हस्तांतरण से पूर्व महापौर सुनीता दयाल ने नगर निगम अधिकारियों एवं जल निगम अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया।

 

उपरोक्त योजना में एक 4 MLD दो 7 MLD के तीन रेनीवेल बनाये गए हैं। जिससे अंडरग्राउंड के माध्यम से पानी नगर निगम के CWR में आता है। जिसका प्रयोग मोहन नगर ज़ोन के 10 वार्डो में जलापूर्ति किया जाना है।

 

बहुत दिनों से इस योजना को हस्तांतरित किया जाना लंबित था तब अधिकारियों द्वारा महापौर को बताया गया जिसमें महापौर ने जनता की सुविधा को देखते हुए तत्काल निरीक्षण के कार्यक्रम बनाया और हस्तांतरण की योजना की तैयारी शुरू कराई है बहुत जल्द यह योजना नगर निगम अपना लेगा।

इस योजना में वार्ड 34,78,70,37,80,86,83,73,10, आदि लगभग 10 वार्डो में जलापूर्ति होती है और लगभग 4 लाख लोगों को जलापूर्ति की जाती है।

महापौर सुनीता दयाल ने बताया उक्त योजनाओं का निरीक्षण किया गया है। पार्षद लगातार जल आपूर्ति की शिकायत की जाती रही हैं। इसलिए इस योजना को नगर निगम हस्तांतरण कर लेगा तो पार्षद की समस्या दूर हो सकेगी। नगर निगम निरंतर जलापूर्ति कर सकेगा। निरीक्षण में कुछ छोटो कमियां मिली हैं। जिसको एक सप्ताह में पूरा किया जाएगा और योजना को जल निगम से हस्तांतरित कर नगर निगम किर्यान्वित(संचालन) करेगा।

इस दौरान जीएम जल विजय नारायण मौर्य, अधिशासी अभियंता केपी आनंद, सहायक अभियंता ओम प्रकाश, अवर अभियंता सोमेन्द्र तोमर, अधिशासी अभियंता जल निगम मोहित वर्मा, सहायक अभियंता जल निगम रविकांत, अवर अभियंता रिषभ, अवर अभियंता बबलू आदि उपस्थित रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय