Saturday, April 5, 2025

कराची में गैस सिलेंडर विस्फोट से इमारत ढही, तीन की मौत, 10 घायल

कराची। कड़ाके की ठंड का सामना कर रहे पाकिस्तान के बंदरगाह शहर कराची में सोमवार को गैस सिलेंडर विस्फोट से एक आवासीय इमारत ढह गई। इस हादसे में कम से कम तीन लोगों के मारे जाने और 10 से अधिक घायलों को अस्पताल पहुंचाने की सूचना है।

पाकिस्तान के प्रमुख अखबार डान के अनुसार यह हादसा दोपहर बाद कराची की मच्छर कॉलोनी में बैत-उल-मुकर्रम मस्जिद के पास एक आवासीय इमारत के भूतल पर गैस सिलेंडर की दुकान के अंदर हुआ। गैस सिलेंडर विस्फोट के बाद चीख-पुकार मच गई। राहत और बचाव कार्य चल रहा है।

कुछ और लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। पुलिस अधिकारी डॉ. सुम्मैया सैयद ने हताहतों और घायलों की संख्या की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि दो घायलों की हालत गंभीर है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय