Friday, May 9, 2025

सर्राफा व्यापारी की गोली मारकर की हत्या, सौतेले भाई हथियार के साथ गिरफ्तार

शाहजहांपुर । पुवायां थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह संपत्ति विवाद के चलते सौतेले भाई ने सर्राफा व्यापारी की गोली मार कर हत्या कर दी। अधिकारियों ने खुद मौके पर पहुंच अपनी पड़ताल की और प्राथमिकी पंजीकृत कर आरोपी को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया।

पुवायां के मोहल्ला कसभरा निवासी संकल्प (35) रोज की तरह सर्राफा दुकान खोलकर बैठे थे। तभी उनका सौतेला भाई अमित गुप्ता उर्फ हप्पू दुकान पर आया और संकल्प से विवाद करने लगा। इसी दौरान अमित ने अवैध तमंचे से सौतेले भाई संकल्प को गोली मार दी। वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। दिनदहाड़े बाजार में गोली चलने से अन्य दुकानदारों में हड़कम्प मच गया। गोली मारने के बाद आरोपी भी मौके से भाग गया। परिजन गंभीर रूप से घायल संकल्प को लेकर राजकीय मेडिकल काॅलेज पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

एएसपी ग्रामीण संजीव कुमार वाजपेयी ने बताया कि सौतले भाई ने सर्राफा व्यापारी की गोली मारकर हत्या की है। पुलिस ने प्राथमिकी पंजीकृत कर आरोपी अमित को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय