Tuesday, May 20, 2025

बूढ़े को जवान बनाने वाली इजरायली ‘टाइम मशीन’ का झांसा देकर बंटी-बबली ने ठगे 35 करोड़ रुपए

कानपुर। जिले में ठगी का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। लोगों को जवान बनाने का झांसा देकर ठगों ने 35 करोड़ रुपए लूट लिए। किदवई नगर में पति – पत्नी ने एक थेरेपी सेंटर खोला था।

 

लोगों से कहा कि, इजराइल से एक ऐसी मशीन बुलवाएंगे जो आपको जवान बना देगी। लोगों को जवान कर देने के नाम पर पैसे मांगे गए। एक थैरेपी पैकेज की कीमत 90 हजार रुपए रखी गई। इस तरह 35 करोड़ रुपए लेकर दोनों फरार हो गए।

 

पति – पत्नी का नाम राजीव दुबे और रश्मि दुबे है। इन्होंने दावा किया कि इजराइल के वैज्ञानिकों ने ऑक्सीजन थैरेपी निकाली है। इससे 65 साल के बूढ़े भी 25 साल के जवान की तरह दिखने लगेंगे। थैरेपी पैकेज 90 हजार रुपए का था। जवान बनने के झांसे में लोग आ गए। इस तरह कपल ने 35 करोड़ रुपए ठगे और भाग निकले।

 

इस मामले की किसी ने शिकायत इसलिए नहीं की। लोगों को इस बात के सामने आने पर मजाक बनने का डर था। एक पीड़ित महिला यूपी पुलिस के पास पहुंची। उसकी शिकायत के बाद FIR दर्ज हुई। अब पुलिस द्वारा फ्रॉड कपल की तलाश जारी है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय