Thursday, April 24, 2025

भाजपा की विपक्षी दलों पर सेंधमारी, कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष भी भाजपा में हुए शामिल

लखनऊ। निकाय चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी विपक्षी दलों को झटका देने में लगी है। गुरुवार को कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष भाजपा में शामिल हो गए। दिलप्रीत सिंह डीपी ने भाजपा की सदस्यता ले ली है।

इसके अलावा, कांग्रेस के टिकट पर पार्षद का चुनाव लड़ चुके रणवीर सिंह कलसी और कांग्रेस शहर महासचिव संजय गिरी भी भाजपा में शामिल हो गए। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने औपचौरिकताएं पूरी कराईं। सरोजनीनगर नगर से पूर्व जिला पंचायत सदस्य पलक रावत ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भाजपा ज्वाइन करने वालों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के तहत काम हो रहा है। गरीब कल्याण योजनाएं जन जन तक पहुंच रही है।

[irp cats=”24”]

उन्होंने कहा कि सपा ने हमेशा गुंडे माफिया पाले हैं। प्रदेश सपा के चुंगल से मुक्त हो गया है। प्रदेश में अब कानून का राज है। गुंडे माफियाओं का सफाया हो चुका है। विपक्ष के पास कुछ नहीं बचा है। वे जनता में जाने से घबरा रहे हैं। समाजवादी पार्टी पूरी तरह से खत्म हो चुकी है। सपा, कांग्रेस के कई कार्यकर्ता बीजेपी में आना चाह रहे हैं। सभी राजनीति पार्टियां भाजपा से प्रभावित हो रही हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय