Tuesday, May 6, 2025

आगरा में व्यापारी ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा-मुझे माफ कर देना

आगरा। आगरा में मानसिक तनाव के चलते एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। जिसका एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि युवक प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर खड़ा होकर ट्रेन का इंतजार कर रहा है। वह पटरियों की ओर झांक कर देखता है। जैसे ही उसे ट्रेन आते हुए दिखती है, वह कूदकर पटरियों पर लेट जाता है। फिर अपना सिर पर पटरी पर रखता है। उस ट्रैक पर लेटता देख एक युवक बचाने के लिए दौड़ता भी है। लेकिन, तब तक ट्रेन उसके ऊपर से गुजर जाती है।

दरअसल मामला मंगलवार शाम का राजा मंडी स्टेशन का है। मृतक युवक का नाम हरीश देवनानी है। वह कमला नगर के नटराजपुरम में रहता था। हरीश कपडे़ का व्यापारी था। सुभाष बाजार में उनकी दुकान थी। मृतक के पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। उसमें लिखा है, ”मुझे माफ कर दो।” GRP ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

बताया गया है कि युवक कई दिनों से डिप्रेशन में था। आत्महत्या करने से पहले उसने प्लेटफॉर्म पर बने चामुंडा देवी माता के मंदिर में दर्शन किए थे। इसके बाद उसने आत्महत्या कर ली। मृतक हरीश के दो बच्चे हैं। इनमें एक लड़का और एक लड़की है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गमगीन माहौल में बुधवार को उसका अंतिम संस्कार किया गया है।

[irp cats=”24”]

GRP राजा मंडी चौकी इंचार्ज दिलीप ने बताया कि मंगलवार शाम को हरीश ने गतिमान ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड कर लिया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

 

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय