Tuesday, July 2, 2024

नोएडा में कंबोडिया के प्रशासनिक अधिकारियों ने जिले के प्रशासनिक ढांचे का किया अध्ययन

नोएडा। केंद्र, राज्य एवं जनपदों में प्रशासनिक ढांचे की कार्य प्रणाली, योजना एवं कार्यक्रमों की जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से मंगलवार को कंबोडिया के प्रशासनिक अधिकारियों का 40 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने गौतमबुद्ध नगर का भ्रमण किया गया। जनपद भ्रमण के क्रम में जिला मुख्यालय पहुंचने पर डीएम मनीष कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी जनार्दन सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉक्टर नितिन मदान तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेंटकर उनका स्वागत किया।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

डिप्टी डायरेक्टर जनरल तकमाऊ सिटी कैंडल प्रोविंस कंबोडिया एवं डिप्टी डायरेक्टर जनरल मिनिस्ट्री ऑफ सिविल सर्विस कंबोडिया के नेतृत्व में कंबोडिया के प्रशासनिक अधिकारियों का 40 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल द्वारा आज जनपद गौतमबुद्ध नगर के कलेक्ट्रेट पहुंचा। जहां पर जिले के प्रशासनिक अधिकारियों एवं कंबोडिया के प्रशासनिक अधिकारियों के बीच प्रदेश एवं जनपद के प्रशासनिक ढांचे की कार्यप्रणाली, योजनाओं एवं कार्यक्रमों को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में एक वर्कशॉप का आयोजन किया गया। जिसमें डीएम मनीष कुमार वर्मा ने कंबोडिया के प्रशासनिक अधिकारियों को प्रदेश एवं जनपद के प्रशासनिक ढांचे की कार्य प्रणाली के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। डीएम ने बताया कि जनपद गौतमबुद्ध नगर उत्तर प्रदेश का शो विंडो कहा जाने वाला जनपद है, जो कि अपनी औद्योगिक उपलब्धियों को लेकर विश्व विख्यात है।

 

जनपद में तीन प्राधिकरण नोएडा, ग्रेटर नोएडा एवं यमुना प्राधिकरण तथा तीन तहसील सदर, जेवर एवं दादरी है। जिले के प्रशासनिक कार्यों के क्रियान्वयन के लिए जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन, न्यायिक, वित्त एवं राजस्व, भू.आ., उप जिलाधिकारी, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार के पदों का सृजन किया गया है, जिनके पास मजिस्ट्रेट अधिकार होते हैं। प्रतिनिधिमंडल को बताया गया कि जिले के विकास के लिए जनपद में मुख्य विकास अधिकारी एवं जिला विकास अधिकारी की तैनाती होती है। डीएम ने कंबोडिया के  अधिकारियों को अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के अधिकार एवं कर्तव्यों के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी। वर्कशॉप के दौरान ने कंबोडिया के अधिकारियों को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी कार्यक्रमों एवं योजनाओं के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी।

 

कलेक्ट्रेट सभागार में वर्कशॉप के बाद प्रतिनिधिमंडल को डीएम ने पुलिस कमिश्नरेट सेक्टर-108 तथा साइबर सुरक्षा सेल के भ्रमण के लिए रवाना किया। प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस कमिश्नरेट पहुंचकर पुलिस कमिश्नरेट के कार्य प्रणाली एवं साइबर सुरक्षा सेल किस प्रकार से कार्य करता है इसकी गहन जानकारी प्राप्त की।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,098FansLike
5,351FollowersFollow
64,950SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय