Saturday, April 26, 2025

गाजियाबाद में वांछितों पर इनाम घोषित, पकड़ने के लिए चलेगा अभियान

गाजियाबाद। कमिश्नरेट पुलिस ने जिले में अपराधियों के प्रति अभियान चलाते हुए 25 वांछितों पर 50 हजार व 28 वांछितों पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि अब विशेष टीम इन वांछितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं।

 

इसके लिए गाजियाबाद कमिश्नरेट पुलिस ने दूसरे जिलों और राज्य की पुलिस से भी संपर्क साधा गया है। हालांकि, पुलिस के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द अपराध करने के बाद दूसरे राज्यों में जाकर रह रहे आरोपियों को गिरफ्तार करना है। इसमें सर्वाधिक आरोपी मध्य प्रदेश गुना के हैं।

[irp cats=”24”]

 

पुलिस आयुक्त अजय कुमार मिश्र ने बताया कि जिन आरोपियों पर इनाम घोषित किया गया है, पुलिस उनको जल्द गिरफ्तार करेगी। मुखबिर तंत्र के अलावा सर्विलांस की मदद इसमें ली जा रही है, जो लोग जिले से बाहर रह रहे हैं, इसके लिए वहां की पुलिस से भी संपर्क साधा जा रहा है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय